छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

एसआईआर के तहत मुसलमान और क्रिश्चियन जाति पर आपत्ति कर कौन कर रहा है टारगेट ?

क्या कुछ ग्रामीणों द्वारा शहर की शांत फिजा को अशांत करने का चल रहा है षड्यंत्र

मुसलमानो और क्रिश्चियन 84 मतदाताओं के नाम पर जताई गई आपत्ति

कई ग्रामीणों का कहना हमने नहीं की शिकायत फिर क्या है माजरा

पत्रकार संघ और मतदाता पहुंचे नगर पालिका

एसआईआर के पुर्ननिरीक्षण के बाद हो रहा नोटिस जारी

मतदाताओं के साथ बीएलओ और अधिकारी भी हो रहे हैं हालाकान

प्रखर आवाज@न्यूज़ सारंगढ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में एसआईआर प्रक्रिया के तहत लगभग 80 मुस्लिम मतदाता एवं चार क्रिश्चियन मतदाताओं के नाम काटने और जांच करने संबंधी कुछ ग्रामीणों के द्वारा शिकायतें दर्ज की गई है। जिस पर उन्हें नोटिस जारी हुआ है नोटिस जारी होते ही मतदाताओं के बीच जहां आपाधापी मच गई वहां बीएलओ और प्रशासनिक अधिकारी भी पूरी तरीके से हालांकान हो रहे है। श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष गोपेश रंजन द्विवेदी, गोल्डी नायक संपादक और मतदाताओं के साथ नगर पालिका पहुंचे जहां सक्षम अधिकारियों सीएमओ तथा दूरभाष से डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू से चर्चा उपरांत मतदाताओं के नाम यथावत रखने की अपील की।

गौरतलब की उस वक्त कुछ शिकायतकर्ताओं को भी बुलाया गया था जहां ग्रामीण शिकायतकर्ताओं ने स्पष्ट रूप से अपने नाम और हस्ताक्षर शिकायत में न होने की बात कही कहीं ना कहीं फर्जी तरीके से राजनीतिक षड्यंत्र के तहत एक ही जाति वर्ग विशेष को टारगेट करने का मामला सामने आ रहा है।

गौरतलब हो की सारंगढ़ नगर में सद्भावना शांति एकता भाईचारा हमेशा रहा है जो बरसों से चला रहा है मगर एकाएक उसे नष्ट करने की दिशा में कुछ ग्रामीणों के द्वारा ऐसी ओछी हरकत कर शहर के शांत फिजा को अशांत करने की कोशिश की जा रही है। नियमों का हवाला देकर ऐसे चंद ग्रामीण बच नहीं सकते। जिन्हें शहरी मतदाताओं के नाम पता चेहरे या भौगोलिक स्थिति की सुध तक नहीं है।

पत्रकारों के साथ मतदाताओं ने भी प्रशासनिक अधिकारियों को कड़ा विरोध किया और ऐसी शिकायत कर्ताओं के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने और फिर दर्ज करने तक की बात कही।

क्या कहते हैं गणमान्य जन व अधिकारी – एसआईआर प्रक्रिया के तहत ऐसे ग्रामीण जिन्हें इस विषय में कोई जानकारी नहीं, जिन्होंने अधिकारियों के समक्ष शिकायत न करने की बात कबूली है। उसके पश्चात शिकायत दर्ज हो जाता है नोटिस तामील की जाती है और पुनरीक्षण में क्लियर मतदाताओं को पुनः परेशान किया जाना कहां तक उचित है। किसी जाति वर्ग विशेष पर आपत्ति दर्ज कर शहर के अमन चैन और भाईचारे की फिजा को बर्बाद ना करें।

गोपेश रंजन द्विवेदी अधिवक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार

मुस्लिम और क्रिश्चियन शहर के मतदाताओं का एस ए आर प्रक्रिया के तहत ब्लू ने पूर्व में निरीक्षण कर उन्हें क्लियर कर दिया उसके बाद ग्रामीणों के आपत्ति के बाद पुणे वहीं जांच की जा रही है जबकि आपत्ति करता को उक्त विश्व की जानकारी तक नहीं है आखिर यह सब किसके इशारे में हो रहा है। जातिगत माहौल को कौन भड़का रहा है ? क्या जिला प्रशासन व संबंधित विभाग उक्त विषयों की संज्ञान लेते हुए ऐसे शिकायत कर्ताओं पर कार्यवाही कर सारंगढ़ शहर की शांत फिजा को पूर्णतः शांत रखने में आगे आएगा या फिर राजनीति के दबाव में यह मामला भी दब जाएगा कहीं ना कहीं चंद सफेद पोश नेताओ के इशारे में ऐसे षड्यंत्र समाज और देश के लिए खतरा है।

गोल्डी नायक संपादक,

शहर से जुड़े मुस्लिम मतदाताओं के नाम नोटिस जारी होने की जानकारी मिली और मतदाता मुझे आकर भी मिल रहे हैं मैं उन्हें बीएलओ और नगर पालिका अधिकारी से मिलने और साथ ही 2003 की सर्वे सूची में नाम जुड़े मतदाता जिनका एस आई आर प्रक्रिया के तहत जांच हो चुका है उनके ऊपर दोबारा नोटिस जारी करना जैसे मामलों में शासन प्रशासन से अपील की है की जांच प्रक्रिया के तहत मतदाताओं का नाम शामिल करें। सारंगढ़ शहर के अमन चैन को हम सबको मिलकर बरकरार रखना है।

श्रीमती सोनी अजय बंजारे
अध्यक्ष नगर पालिका सारंगढ़

चुनाव आयोग जिला प्रशासन और नगर पालिका सारंगढ़ से हम सभी मुस्लिम जमात गुजारिश करते है कि ऐसा ही मामला बरमकेला में भी देखा गया और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ऐसे मामले देखने को मिल रहे हैं। एक कौन विशेष अल्पसंख्यकों को टारगेट करना राजनीतिक षड्यंत्र की ओर इशारा करता है और सारंगढ़ की बात की जाए तो सारंगढ़ भाईचारा सद्भावना और एकता का प्रतीक है। चंद ग्रामीण और शिकायतकर्ता का उद्देश्य उचित नहीं है। शहर की फिजा को शांत रहने दे यह हम सब की अपील है। शासन प्रशासन प्रक्रिया के तहत उचित कार्रवाई करें संज्ञान ले यह हम सब की गुजारिश है।

शासन प्रशासन और अधिकारियों के समक्ष शिकायतकर्ताओं ने तो कबूल लिया कि हमारी शिकायत नहीं है और हम इन मतदाताओं को नहीं जानते तो अब उक्त मामले की सूक्ष्म जांच होनी चाहिए और षड्यंत्र कार्यों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही हम सब मतदाता भी इसकी शिकायत और इस पर एफआईआर दर्ज करेंगे।

सरताज बेग छोटू मुस्लिम जमात सदर (अध्यक्ष)
बीरपारा बड़े मस्जिद सारंगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button