प्रदेश अध्यक्ष डॉ नवीन मार्कण्डेय सोमवार को सारंगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल

“प्रखरआवाज@न्यूज”
सारंगढ़। सारंगढ़ के ग्राम लेंधरा छोटे में हो रहे बड़े भजन मेला में शामिल होंगे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्केंडे (पूर्व विधायक ) आपको बता दे राम नामी बड़े भजन मेला 21 तारीख से शुरू होने जा रहा है जिसमे भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारकंडे जी शामिल होंगे। वही प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर सारंगढ़ में भाजपा उत्साह के साथ सारंगढ़ के हृदय स्थल में भव्यभारत माता चौक में स्वागत किया जाएगा, उसके बाद जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवं संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित कार्यकम में शामिल होंगे। उसके बाद मेला राम राम बड़े भजन मेला ग्राम लेंधरा छोटे में शामिल होकर रामनामी झंडा चढ़ाएगे उसके बाद भाजपा कार्यकर्ता से भेट मुलाकात कर चर्चा परिचर्चा करेंगे।