Foodsछत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

प्रदेश साहू संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, सारंगढ़ से पुरुषोत्तम साहू को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी…

सारंगढ़ न्यूज़/ छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज साहू द्वारा जारी मनोनयन सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों से समाज के सक्रिय, अनुभवी और समर्पित लोगों को संगठन में जिम्मेदारी दी गई है। इस घोषणा के साथ ही समाज में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
इसी क्रम में सारंगढ़ के वरिष्ठ समाजसेवी श्री पुरुषोत्तम साहू को भी प्रदेश साहू संघ की कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही सारंगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में साहू समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। समाजजनों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान की बात बताया है।
बताया जाता है कि श्री पुरुषोत्तम साहू लंबे समय से समाज सेवा और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। समाज के विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में उनकी सहभागिता लगातार रही है। समाज के हित में किए गए उनके कार्यों को देखते हुए ही उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
समाज के लोगों का कहना है कि उनके अनुभव, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा समाज के विकास और एकजुटता को नई दिशा मिलेगी। उनके मनोनयन पर समाज के अनेक लोगों के साथ सामाजिक संगठनों एवं कांग्रेस संगठन के नेताओं ने बधाई देते हुए उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button