छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

भाजपा महिला मोर्चा ने किया नारी शक्ति का वंदन व महिलाओं का सम्मान

ईश्वर की अनुपम कृति और दो परिवारों को जोड़ने वाली शक्ति है नारी – सत्यलता मिरी

सारंगढ़ न्यूज़/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन का शुभारंभ बेहद ही खुशनुमा माहौल में भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छायाचित्र में पूजा अर्चना कर भाजपा जिला कार्यालय में शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहना और प्रोत्साहन देना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सत्य लता मिरी जिला पंचायत अध्यक्ष जांजगीर चांपा, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती बैजयंती नंदू लहरे पूरा जिला पंचायत सदस्य, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े के साथ ही साथ अन्य अतिथि की गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा , स्वास्थ्य , स्वालंबन , खेल एवं विभिन्न सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली मातृ शक्तियों को साल, श्रीफल, साड़ी, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर मुख्य अतिथि सत्यलता मिरी ने सम्मानित किया।

प्रदेश प्रवक्ता वेदराम जांगड़े ने कहा कि – नारी शक्ति समाज की आधारशिला है और महिलाओं के सम्मान तथा सशक्तिकरण से ही समाज का समग्र विकास संभव है , उन्होंने महिलाओं को शिक्षा , आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । समाज के विकास में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है । जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने कहा कि – जीवन में कभी निराश होने की जरूरत नहीं है ।महिलाएं संघर्ष और करुणा की प्रतिमूर्ति हैं। आप में जो क्षमता और ताकत है , वह किसी और में नहीं है । देश में ऐसी अनेक घटनाएं और प्रसंग हैं जहां नारी शक्ति ने अपनी ममता, तपस्या, त्याग और बलिदान की अनूठी मिसाल पेश की है । जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती बैजयंती नंदू लहरें ने कहा कि – यत्र नारीयस्तु पूज्यन्ते रमंते तत्र देवता अर्थात जहां नारियों की पूजा होती है वही देवताओं का निवास होता है । इसी ध्येय वाक्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना का शुरूआत किया । साय सरकार महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही हैं , जिन योजनाओं के सहारे आज महिलाओं की स्थिति पहले से बेहद अच्छी हो चुकी है । अब महिला अबला नहीं सबला हो चुकी है और पुरुषों के साथ कंधों में कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है ।

मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष जांजगीर चांपा श्रीमती सत्यलता मिरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि – महिलाएं ईश्वर की अनुपम कृति है , ईश्वर ने उन्हें विशेष शक्तियां और क्षमता दी है , महिलाओं ने अपनी लगन , मेहनत और काबिलियत से हर क्षेत्र में अपना स्थान बनाया है । हर क्षेत्र में उपलब्धियां और ऊंचाइयां हासिल की है । माता और बहनों का सम्मान एवं विशेष स्थान प्राचीन काल से हमारी संस्कृति और परंपरा में है। महिला ही दो कुलो को जोड़ने वाली सेतु है। मकान को घर और घर को स्वर्ग बनाने वाली नारी ही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने छगराज्य की स्थापना की और छग को एक महान प्रदेश के रूप में भाजपा ने ही विकसित किया। महिला पुरुषों के टूटे हुए बटन को लगाती है तो वही उनके टूटे हुए मन, आत्म विश्वास को संबल प्रदान करती है । वास्तव में महिला भगवान की अनुपम कृति है , जिसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती है । महिला ही जननी है , महिला पालनकत्री भी है व महिला संहार कारिणी भी है दुर्गा, लक्ष्मी और काली का रूप धारण महिला ही कर सकती है । इसीलिए कहा गया है कि – या देवी सर्व भूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता । कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता , स्वालंबन , सशक्तिकरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वच्छता दीदी , महिला हितग्राहियों व स्वच्छता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया। 500 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम मेंवरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ केसरवानी, भुवन मिश्रा, भाजपा नेता हरिनाथ खूंटे, भरत जाटवर, भरतलाल चंद्रा, परिमल चंद्रा , प्रकाश अग्रवाल, मनोज मिश्रा, डीडीसी शिवकुमारी अनिल साहू, मंच संचालन श्रीमती रागिनी केसरवानी कर रही थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवानी अनिल साहू रागनी केसरवानी रेवती जांगड़े निर्मला बंजारे सविता निषाद सुकृत कौशल सरपंच श्रीमती साहू जी राधिका परिमल चंद्र हम कुमारी नायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में बिंदु जाटवर, रेखा सिंह, सुशीला साहू , रामकुमारी गीतांजलि मैत्री, सहोद्रा ,माधुरी मैत्री , हीराबाई, दरस बाई, कुर्रे के अलावा सैकड़ो महिलाओं की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button