अंदाज नया, तेवर सख्त: जॉइनिंग के साथ ही फील्ड पर उतरे नवपदस्त तहसीलदार राकेश वर्मा

प्रत्येक सोमवार मुख्यालय में बैठेंगे पटवारी – राकेश वर्मा तहसीलदार
हर बुधवार 11 से 5 मुख्यालय में होगा सीमांकन
हर शुक्रवार होगी प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा बैठक
होली पर्व को देखते हुए तहसील कार्यालय में कोटवारों की ली अहम बैठक
सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ तहसील मुख्यालय में तहसीलदार मनीष सूर्यवंशी के स्थानांतरण के बाद नवपदस्त तहसीलदार राकेश वर्मा ने पदभार संभाला है। पदभार संभालते ही उन्होंने अपनी कार्यशैली से यह बयां कर दिया कि पहले की अपेक्षा जमीनी स्तर पर आम जनता की सहूलियत के अनुसार कार्य होंगे, एक अलग अंदाज के साथ अपने कड़क तेवर में पारदर्शी कार्यशैली के साथ – साथ जमीनी स्तर में कार्यों की समीक्षा पर विशेष ध्यान होगा।
गौरतलब हो की राकेश वर्मा ने इसके पूर्व शक्ति और रायगढ़ जिले में पदस्थ रहते हुए प्रशासनिक कार्य पर बड़े ही पारदर्शिता और सहजता के साथ कार्य किया है। सारंगढ़ में पदभार संभालने के बाद उन्होंने पटवारीयो को स्पष्ट निर्देशित किया है कि प्रत्येक सोमवार मुख्यालय में बैठना तथा प्रत्येक बुधवार सीमांकन कार्य और प्रत्येक शुक्रवार को प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा विशेष रूप से की जाएगी।
वही राकेश वर्मा ने आज होली त्यौहार और अन्य विषयों को लेकर तहसील कार्यालय सभा गृह में कोटवारों की बैठक ली और उन्हें कई विषयों का निर्देशित भी किया।




