अमन ए चैने सुकून से जामा मस्जिद में सदर का चुनाव हुआ संपन्न

जनाब शरताज बेग छोटू हुए अध्यक्ष (सदर) निर्वाचित
पूर्व अध्यक्ष शेख जुम्मन, शाहजहां अकबर खान, मो खलील, हसन खान, इकबाल खान ने संपन्न कराया चुनाव
सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सर जमींने सारंगढ़ के हृदय स्थल बीरपारा जामा मस्जिद में आज मुस्लिम जमात अध्यक्ष (सदर) मोतव्वली का चुनाव चैन ए अमन व शांति से संपन्न हुआ।
कशमकश भरी इस चुनाव में अंततः शरताज बेग (छोटू) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मो हमीद (बड़े बाबू) को शिकस्त देते हुए जमात के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। निर्वाचन के पूर्व चुनाव का संचालन कर रहे जमात के वरिष्ठ जन पूर्व सदर जनाब शेख जुम्मन, जनाब शाहजहां अकबर खान, मो खलील, हसन खान, इकबाल खान ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए जमात को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान करने की अपील की। जुम्मे की नमाज के बात उक्त चुनाव का परिणाम घोषित किया गया और दोनों पक्षों ने एक दूसरे से गले मिलकर विजयी प्रत्याशी को तहे दिल से इस्तकबाल किया। जामा मस्जिद के नव निर्वाचित अध्यक्ष सदर जनाब सरताज बाग छोटू ने चुनाव संचालन करता हूं समस्त जमात और मतदाताओं का आभार जताते हुए जमात में भाईचारा सद्भावना के साथ जमात को सबके सहयोग से एक साथ मिलकर हर स्तर पर आगे बढ़ाने की बात रखी।




