छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

आग में झूलसे यूकां नेता शुभम वाजपेई से मिलने अस्पताल पहुंचे चंद्रदेव राय पूर्व संसदीय सचिव एवं ताराचंद देवांगन जिला अध्यक्ष

कांग्रेस के युवाओं के साथ खड़ा है संगठन का एक-एक कार्यकर्ता – ताराचंद देवांगन जिलाध्यक्ष

युवाओं के जज्बे को रोक नहीं पाएगी प्रशासन – चंद्रदेव राय पूर्व संसदीय सचिव

कांग्रेस के युवाओं के साथ खड़ा है संगठन का एक-एक कार्यकर्ता – चंद्रदेव राय पूर्व संसदीय सचिव

शुभम से मुलाकात कर जल्द स्वस्थ लाभ की कामना की

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ भारत माता चौक में आज युवा कांग्रेस के प्रदर्शन के दरमियान घटित घटना में आज में झूल से युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शुभम वाजपेई से मिलने पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय एवं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन एवं अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष शाहजहां खान श्री राधा कृष्ण हॉस्पिटल सारंगढ़ पहुंचे और उन्होंने शुभम वाजपेई से मिलकर उनका हाल जाना और उन्हें जल्द से जल्द स्वस्थ लाभ मिले इसकी कामना की। उक्त दोनों नेताओं ने छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के निवास पहुंचकर मुलाकात कर उनका हाल जाना।

गौरतलब हो की गिरोधपुरी धाम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम से सीधे सारंगढ़ पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने शुभम वाजपेई का हाल जाना, उन्होंने कहा भाजपा सरकार के विरोध में हमारे युवाओं के जज्बे को सलाम है। यह एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन था ऐसे प्रदर्शन पूर्व में भी हुए हैं। पूरा कांग्रेस संगठन युवाओं के साथ है।

पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने कहा भाजपा सरकार और मोदी सरकार के द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु जी की गिरफ्तारी दुर्भाग्य जनक है। जिसे लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन किया, शासन और प्रशासन युवाओं के बुलंद आवाज को दबा नहीं सकती, इनके साथ पूरा कांग्रेस संगठन खड़ा है। ईश्वर से प्रार्थना है शुभम वाजपेई जी को जल्द स्वस्थ लाभ मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button