आयुष विभाग का रामटेक ग्राम में लगा स्वास्थ्य शिविर

सारंगढ़ न्यूज़/ छ.ग. रजत महोत्सव 2025 हर दिन हर घर आयुर्वेद के अंतर्गत संचनालय आयुष निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी रायगढ़ डॉ सी एस गौराहा के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 14.11.2025 को आयुष ग्राम कनकबीरा के द्वारा ग्राम रामटेक में मासिक शिविर लगा कर स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क औषधि वितरण किया गया साथ ही आयुर्वेद से संबंधित जानकारी में दिनचर्या, ऋतुचर्या, आहार विहार, पथ्य अपथ्य से लाभ संबंधित जानकारी आए हुए मरीजों तथा उनके परिजनों को दी गई। शिविर में ग्राम सरपंच कौशल्या पटेल, श्याम कुमार पटेल, डा. एस बी यादव ( आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी), नरेश पटेल (फार्मासिस्ट), ललित कुमार पटेल ने उपस्थित होकर कुल 62 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क औषधि वितरण किया। उक्त शिविर में श्रीमति राजिम पटेल, राम कुमारी चौहान ( मितानिन) का विशेष सहयोग रहा ।




