इंडोर स्टेडियम के लिए 3 करोड़ का बजट में प्रावधान

शासकीय महाविद्यालय को मिली करोड़ों की सौगात
सारंगढ़ न्यूज़/ भाजपा जिला उपाध्यक्ष व शा. लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि छग शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 25- 26 के बजट में सारंगढ़ जिले में शिक्षा और खेल क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं । शास . लोचन प्रसाद पाण्डेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और इंडोर स्टेडियम खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत किए गए हैं ।
भवन और खेल सुविधाओं के कायाकल्प हेतु बजट प्रावधानों के अनुसार शा. लोचन प्रसाद पाण्डेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सारंगढ़ में पीजी नवीन भवन निर्माण के लिए 5.99 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इससे कॉलेज में कमरों की कमी दूर होगी व छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। इसके साथ ही, खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंडोर स्टेडियम के उन्नयन कार्य के लिए 3 करोड़ रुपये की राशि व स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि सरिया में नर्सिंग कॉलेज बजट में शामिल किया गया है । इस बड़ी उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों के साथ ही जन प्रतिनिधियों, महाविद्यालय परिवार और छात्र-छात्राओं ने हर्ष व्यक्त किया है । उन्होंने इस विकासोन्मुखी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्तमंत्री ओपी चौधरी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मुख्यमंत्री व वित्तमंत्री के प्रयासों से क्षेत्र में विकास की गति तेज हुई है और शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य इत्यादि स्तर में बड़ा सुधार आएगा ।




