छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

ई डी की बघेल पर कार्यवाही से सरसीवा में कांग्रेसियों ने किया ई डी का पुतला दहन

प्रखरआवाज@न्यूज़

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सरसीवा नगर पंचायत चौक में जिला कांग्रेस संगठन ने आज पूर्व मुख्यमंत्री मान. श्री भूपेश बघेल जी के निवास पर ED की छापेमारी जैसी कायराना कार्यवाही के विरोध में केंद्र व राज्य सरकार का पुतला दहन किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने कहा कि यह कार्यवाही लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने की कोशिश है। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन था, जहाँ अडानी जैसे उद्योगपतियों को जंगल काटने की अनुमति देने जैसे जनविरोधी फैसलों के खिलाफ सवाल उठना था।

पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने कहा मोदी सरकार का यह जन्मदिन का बड़ा गिफ्ट है पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल और अब उनके सुपुत्र चैतन्य बघेल को फसाने की बड़ी साजिश के तहत आज ई डी ने गिरफ्तार किया है विधानसभा सत्र के दौरान ही ऐसी कार्यवाही क्यों होती है? यह कांग्रेसियों को दबाने का भाजपा सरकार की बड़ी स्कीम है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और जनहित की ऐसी लड़ाई मजबूती से लड़ेगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि घनश्याम मनहर में उक्त कार्रवाई को निंदनीय और बदले की भावना से ग्रसित बताया कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता भूपेश बघेल और कांग्रेस संगठन के साथ है।

जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष राजा अग्रवाल ने उक्त घटना की कड़ी निंदा की तो वहीं कांग्रेस नेत्री लता जाटवर ने इसे बदले की भावना बताया कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल हुए और ई डी तथा भाजपा सरकार की गंदी राजनीति को लेकर जमकर नारेबाजी की। पंकज चंद्र दिलीप अन्नत परमानंद साहू विकास पांडेय और युवा कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष ने उक्त घटना को लेकर जिला मुख्यालय में बड़े विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button