छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़
एसडीएम बिलाईगढ़ प्रफुल्ल रजक ने अवैध खनिज परिवहन कर रहे वाहनों को किया जप्त

सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के द्वारा समय सीमा की बैठक में दिए निर्देश के पालन में एसडीएम बिलाईगढ़ प्रफुल्ल रजक ने अवैध रेत परिवहन कर रहे 1 हाइवा और 5 ट्रेक्टर तथा 1 ट्रेक्टर पत्थर को खनि अधिनियम के तहत जप्त कर भटगांव थाना में सुपुर्द किया है। इसमें दो ट्रेक्टर बिना नंबर का है।




