छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्टर की उपस्थिति में 25 फ़रवरी को ग्राम सांकरा में होगा रात्रिकालीन जन चौपाल

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 फ़रवरी 2026/प्रशासन गांव की ओर थीम पर बुधवार 25 फ़रवरी को रात्रिकालीन जनचौपाल का आयोजन कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की उपस्थिति में सरिया तहसील के ग्राम सांकरा में किया जाएगा। जहाँ कलेक्टर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे। इस चौपाल में पंचायत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, आबकारी, विद्युत, स्कूल शिक्षा, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, लोक निर्माण, कृषि,सहकारिता, खाद्य, समाज कल्याण, स्वास्थ्य सहित पूरे विभाग के जिला अधिकारियो की उपस्थिति भी रहेगी।

सांकरा के रात्रिकालीन चौपाल में शासन की योजनाओं से लाभ की जानकारी, गांव की समस्या, किसानों और ग्रामीणों की मांग, शिकायत, सुझाव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मितानिन के नर्स, शिक्षक, पंचायत सचिव आदि सरकारी संस्थाओ से जुड़े कर्मियों की उपस्थिति और उनके कार्य की जानकारी लेकर समीक्षा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button