CHHATTISGARHNATIONALSARANGARH

कांग्रेस का मौन सत्याग्रह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के साथ प्रदेश के दिग्गज नेता भी हुए शामिल

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज़”

रायपुर न्यूज़/ राहुल गांधी के मोदी सरनेम वाले मानहानी केस में गुजरात हाई कोर्ट राहत नहीं मिली। राहुल गांधी का समर्थन करते हुए पूरे देशभर में कांग्रेस मौन सत्याग्रह कर रही हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस ने मौन सत्याग्रह शुरू कर दिया है।राजधानी रायपुर में स्थित गांधी मैदान में हो रहे इस मौन सत्याग्रह में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया,शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम,सह प्रभारी विजय जांगिड, प्रभारी सचिव डॉ चंदन यादव गांधी मैदान पुहंच गए हैं। यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह सुबह 10 बजे से शुरू हो गया है और शाम 5 बजे तक मौन प्रदर्शन जारी रहेगा।

कांग्रेस के लिए देश संविधान से बढ़कर है- साव कांग्रेस के मौन सत्याग्रह को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी का मौन सत्याग्रह पिछड़ा समाज के जख्मों पर नमक छिड़कना हैं। राहुल गांधी ने पिछड़े वर्ग समाज को अपमानित किया हैं। न्यायालय ने जिसको सजा दी हो, ऐसे व्यक्ति का समर्थन करना ये बताता हैं कि भूपेश बघेल और कांग्रेस के लिए देश संविधान से बढ़कर हो गया है। एक परिवार की चाटूकारिता करना ही कांग्रेस का काम है।

उक्त सम्मेलन में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से माननीय चंद्र देव राय संसदीय सचिव श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े विधायक सारंगढ़ प्रकाश नायक विधायक रायगढ़ पुरुषोत्तम साहू गौ सेवा सदस्य अरुण मालाकार जिलाध्यक्ष रायगढ़, ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद पटेल बरमकेला, ब्लाक अध्यक्ष पंकज चंद्रा सरसीवा, ब्लॉक अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक सोनाखान, ब्लॉक अध्यक्ष भागवत साहू भटगांव ब्लॉक अध्यक्ष, घनश्याम मनहर प्रदेश अनुसूचित जाति उपाध्यक्ष, गणपत जांगड़े प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, प्रवेश दुबे, तोशराम साहू,महेश देहरी, विष्णु चंद्रा जिला कांग्रेस महामंत्री, मंजूलता आनंद सेवादल प्रदेश महिला मुख्य संगठक, श्रीमती अनिका विनोद भारद्वाज सभापति जिला पंचायत, ललित साहू जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस, मोहन पटेल मंडी अध्यक्ष, विनोद भारद्वाज यूथ कांग्रेस जिला महासचिव विशेष रूप से शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button