CHHATTISGARHNATIONALSARANGARH

कांग्रेस पूरी ऊर्जा और ताकत के साथ लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगीदीपक बैज

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज”

सारंगढ़ में 8 वर्षों के बाद हुआ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का आगमन

नया जिला कांग्रेस का मजबूत गढ़ कार्यकर्ता पार्टी की ताकत – उत्तरी जांगड़े विधायक

कार्यकर्ताओं का संघर्ष और जब्बे ने मुझे विधायक बनाया – कविता लहरें विधायक

कार्यकर्ताओं के दम पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला बना कांग्रेस का अभेद गढ़ – अरुण मालाकार

जिले के प्रभारी आलोक चंद्राकर जी ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया तो मंच का सफल संचालन शायराना अंदाज में गोल्डी नायक पूर्व जिला महामंत्री ने किया

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ पान पानी पालगी की नगरी में प्रथम आगमन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज जी का जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार विधायक द्वय श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े एवं श्रीमती कविता प्राण लहरें, ब्लॉक कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के द्वारा गर्मजोशी से ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

गौरतलब हो की 8 वर्ष पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल जी के आगमन के पश्चात लंबे अंतराल के बाद आज युवा सांसद दीपक बैज जी प्रदेश अध्यक्ष का आगमन हुआ है जिसे लेकर सारंगढ़ और बिलाईगढ़ जिले के कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह और ऊर्जा का समावेश नजर आया। बरसते पानी में कार्यकर्ताओं का जोश ऊफान मार रहा था तो अंत तक कार्यकर्ताओं की जुटी भीड़ कार्यक्रम की सफलता को बयां कर रही थी।

सारंगढ़ आगमन पर दानसरा बैरियर में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम वाजपेई तथा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं ने बरसते पानी में बाइक रैली के द्वारा अपने लाडले युवा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी का गर्म जोशी से स्वागत किया। गाड़ियों का काफिला सीधे विश्रामगृह पहुंचा। जहां प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के वरिष्ठ जनों जनपद नगर पालिका अध्यक्ष गण जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य पार्षदों और तमाम संगठन के नेताओं से मुलाकात की, उसके पश्चात वे सीधे अग्रसेन भवन कार्यक्रम स्थल पहुंचे। जहां सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा में दीपक बैज जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा में वंदन के पश्चात अरपा पैरी की धार राजकीय गीत से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मंच पर जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार, सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे, पूर्व सांसद राजा पुष्पा देवी सिंह, जिले के प्रभारी आलोक चंद्राकर, सारंगढ़ विधानसभा प्रभारी संदीप अग्रवाल, बिलाईगढ़ विधानसभा प्रभारी सतीश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे, श्रीमती नर्मदा कौशिक भटगांव नगर पंचायत अध्यक्ष, भट्ट जी बिलाईगढ़ अध्यक्ष, नीतीश बंजारे नप अध्यक्ष सरसीवा, मंजू लता आनंद सेवादल प्रदेश महिला संयोजक, सरिता मल्होत्रा प्रदेश सचिव पीसीसी, सूरज तिवारी पीसीसी प्रतिनिधि, जयमाला सिंह पीसीसी सदस्य, मानश पांडे युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष, जितेंद्र सिंह, शुभम बाजपाई जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस, अभिषेक शर्मा जिलाध्यक्ष एनएसयूआई मंच पर आसीन रहे। मंच का संचालन जिला कांग्रेस के पूर्व महामंत्री गोल्डी नायक ने किया। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, विधायक गण, ब्लॉक अध्यक्ष और सभी कार्यकर्ताओं ने दीपक बैज जी का माल्यार्पण कर स्वागत अभिवादन किया।

स्वागत भाषण के रूप में जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार जी ने कहा की मंच के सामने बैठे हुए सारे कार्यकर्ताओं के दम पर उनके मेहनत के दम पर सारंगढ़ के दोनों विधानसभा सीट हमने जीते हैं और बड़े अंतर से जीते हैं इसके पूर्व रायगढ़ विधानसभा की सभी सीट जीती थी और वर्तमान में चार सीट भी हमने जीता है। यह सफलता जिले के पूर्व कैबिनेट मंत्री उमेश नंदकुमार पटेल जी के मार्गदर्शन और केवल और केवल इन कार्यकर्ताओं के दम पर मिली है। आज सारंगढ़ बिलाईगढ़ और रायगढ़ जिला कांग्रेस का अभेदगढ़ बन गया है।

बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने सभी अतिथियों का अभिवादन करते हुए कहा की बिलाईगढ़ विधान सभा के एक-एक कार्यकर्ता ने मुझे जीताने के लिए अपना सर्वस्व लगा दिया है। उनकी मेहनत से विधायक बनी और पहले महिला विधायक जो 18000 मतों से जीती है वह ऐतिहासिक रिकॉर्ड मेरे बिलाईगढ़ विधानसभा के जनता और कार्यकर्ताओं ने बनाया है। मैं इनका ऋण कभी नहीं चुका सकती। जिला अध्यक्ष जी के नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं को बांधे रखना इस जीत की प्रमुख कड़ी है। एक बार पुनः आप सभी का नमन।

सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगडे जी ने कहा जिला अध्यक्ष और आप सभी कार्यकर्ताओं के दम पर मैंने दूसरी बार बड़े अंतर से चुनाव जीता है यह भी सारंगढ़ के लिए एक इतिहास है। सारंगढ़ जिला निर्माण का आशीर्वाद मुझे मिला। संगठन के छोटे से लेकर बड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की मैं हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करने का प्रण करती हूं और हर परिस्थिति में कांग्रेस संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ रहूंगी। आप सभी इसी तरह आशीर्वाद बनाए रखें। आदरणीय बैज जी का सारंगढ़ आगमन हम सभी के लिए एक नई ऊर्जा का संचार पैदा करेगा। लोक सभा चुनाव में जांजगीर और रायगढ़ लोकसभा हमें जीत कर देना है ऐसी हमें तैयारी करनी होगी।

अंत में दीपक बैज जी ने कहा की सारंगढ़ बिलाईगढ़ और रायगढ़ जिला निश्चित रूप से कांग्रेस का एक अभेध गढ़ माना जाता है आप जैसे कार्यकर्ता और उनकी मेहनत को मेरा सलाम है। आप पार्टी की असली ताकत हो भले हम मंच पर बैठे हैं लेकिन हमें भी आपने बनाया है। मैं दोनों विधायक से निवेदन करूंगा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के हर तकलीफ में आप साथ दें उनका हर छोटा बड़ा कार्य करें। इस बार राहुल गांधी जी की न्याय यात्रा रूपी पदयात्रा छत्तीसगढ़ और आपके जिले से भी होकर गुजरेगी, हर कार्यकर्ता की जवाबदारी होगी की यात्रा पूरी तरह से सफल हो। यह हम सब का दायित्व है। भाजपा के झूठे वादे और कूट रचना से भले ही उन्होंने सरकार बना लिया मगर उनके किए हुए वादे खोखले हैं। उन्हें ना तो जनता की फिक्र है और ना फिर सर्व वर्ग की और मैं तो यह भी कहूंगा की सरकार के ताले की चाबी दिल्ली में है, जो ऑपरेट हो रहे हैं। भाजपा हमेशा झूठ और भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करके सत्ता हासिल करती है। कोई भी भाजपा का नेता बढ़ती महंगाई बढ़ती बेरोजगारी कमीशन खोरी के विषयों पर बात नहीं करता। हम लोगों ने विधानसभा हारा जरूर है मगर वो जज्बा और वह जोश- ए-जुनून,वो ऊर्जा आज भी रगों में दौड़ रही है और लोकसभा में बड़ी जीत दर्ज कर ज्यादा से ज्यादा सीट हासिल कर हम इसका बदला ले सकते हैं। लड़ेंगे तो जीतेंगे। आप सभी साथी तैयार हो जाए दीपक बैज जी ने सरकार को कई मुद्दों में घेरा और जमकर लताड़ लगाई और सभी कार्यकर्ताओं उपस्थित कांग्रेस नेताओं संगठन प्रमुखों और मीडिया का आभार जताया। मनसंचालक गोल्डी नायक जी ने किया और कहा कि सारंगढ़ रियासत और सियासत की नगरी है। लोकसभा चुनाव में पत्थलगांव कुनकुरी जशपुर धर्मजगड़ लैलूंगा हर क्षेत्र से प्रत्याशी उतार कर कांग्रेस ने मौका दिया है और हर बार हमने करारी शिकायत पाई है। इस बार सारंगढ़ को भी मौका मिलना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े श्रीमती कविता प्राण लहरे विधायक द्वय, जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार एवं मंचासीयों ने कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित Mla Cup Scl अंतर राज्य स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा के पोस्टर का विमोचन किया। खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गोल्डी नायक ने समस्त अतिथियों को एमएलए कप एससीएल 2024 में आने का न्योता दिया। अंत में मंच से आगंतुक अतिथियों कार्यकर्ताओं और मीडिया का आलोक चंद्राकर जी जिला प्रभारी ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में दोनों विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष गण, जिला पंचायत सदस्य गण, जनपद सदस्य गण, सरपंच एवं पाषर्दगण, वरिष्ठ कांग्रेसी समस्त संगठन के प्रमुख और कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button