केंद्र सरकार के विरुद्ध महिला बाल विकास विभाग के कार्यकर्ताओं का जंगी प्रदर्शन

“प्रखरआवाज@न्यूज”
अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरी महिला कार्यकर्ताए
सारंगढ़ जिला मुख्यालय के सड़कों पर कतारबद्ध सैकड़ो महिलाओं ने संभाला मोर्चा
सारंगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ में आज दिनभर महिला बाल विकास विभाग के महिला कार्यकर्ताओं ने लाल साड़ी और लाल बैनर के साथ सैकड़ो की संख्या में कतारबद्ध होकर केंद्र सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए जंगी प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने सैकड़ो की तादाद में कतार बद्ध होते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से नारेबाजी करते हुए सीधे जिला कलेक्टर पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर सक्षम अधिकारियों के पास ज्ञापन सौपा और उन्होंने इसके जल्द निराकरण की मांग की। गौरतलब हो की महिला कार्यकर्ताओं को विभाग के अतिरिक्त भी प्रशासन के कई अतिरिक्त कार्यों को करना पड़ रहा है। जहां विभाग के कामकाज के अलावा इन पर अन्य कार्य करने के दबाव रहते हैं जिसका पारिश्रमिक भी इन्हें नहीं मिल पाता अपनी हक की लड़ाई लड़ने के लिए अंततः महिला कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरना पड़ा, लोकसभा चुनाव के ठीक पहले सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में सैकड़ो की संख्या में महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा यह जंगी प्रदर्शन और जायज मांग कहीं ना कहीं सरकार को महिलाओं के हित में सुविधा मुहैय्या करने की ओर इशारा है।