गैस सिलेंडर की वितरण प्रक्रिया में सर्वर सिस्टम को दुरुस्त करें प्रशासन – गोल्डी नायक

सर्वर डाउन होने से रसोई गैस की किल्लत
उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी
सारंगढ़ न्यूज़/ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष गोल्डी नायक ने गैस सिलेंडर के वितरण को लेकर उपभोक्ताओं के बीच नियत निर्धारित तिथि के विलंब से गैस सिलेंडर मिलने से कहीं ना कहीं महिलाओं के साथ घरों का किचन की स्थिति बिगड गई है। निर्धारित समय में सिलेंडर की उपलब्धता न होना उपभोक्ताओं के लिए बड़ी समस्या है प्रशासन इस और ध्यान देवे।
एक तरफ कंपनी व प्रशासन ने गैस की कालाबाजारी और फिजूल उपयोग को रोकने की दृष्टि से ऑनलाइन अप्लाई करने और 25 दोनों के बाद ही सिलेंडर उपलब्ध होने का निर्देश जारी किया है। जिसके तहत उपभोक्ता निर्माता नियमों का पालन तो कर रहे हैं मगर भविष्य में गैस सिलेंडर की कमी जैसे चर्चाओं को सुनकर इस नियत तिथि में अत्यधिक उपभोक्ताओं के द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की जा रही है जिससे सर्वर में लोड पढ़ना बताया जा रहा है जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को 25 दिन के उपरांत भी गैस सिलेंडर मिलने में समस्या जा रही है। वर्तमान में सर्वर पर अत्यधिक लोड होने के कारण गैस सिलेंडरों की बुकिंग और वितरण प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस तकनीकी समस्या ने आम आदमी की रसोई का बजट और समय दोनों बिगाड़ दिया है। उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुक करने के बाद उसकी डिलीवरी के लिए 25 दिनों के बाद भी इंतजार करना पड़ रहा है।
सर्वर लोड की वजह से ऑनलाइन बुकिंग और सब्सिडी संबंधी प्रक्रियाएं बीच में ही अटक रही हैं। मांग और आपूर्ति के बीच बढ़ते अंतर के कारण स्थानीय गैस एजेंसियों पर भीड़ बढ़ रही है।
प्रशासन और इंडियन ऑयल को ध्यान देने की आवश्यकता है।
इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और इंडियन ऑयल (IOCL) को तत्काल हस्तक्षेप करने की जरूरत है। इंडियन ऑयल को अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करना चाहिए ताकि एक साथ होने वाली लाखों बुकिंग्स को सिस्टम संभाल सके।
जब तक सर्वर ठीक नहीं होता, तब तक मैनुअल बुकिंग या ऑफलाइन रजिस्टर के माध्यम से वितरण प्रक्रिया को तेज किया जाए।
गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता न होना सीधे तौर पर आम नागरिक के दैनिक जीवन को प्रभावित करता है। यदि समय रहते सर्वर और वितरण प्रणाली को दुरुस्त नहीं किया गया, तो यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है।




