छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

छग कांग्रेस सहप्रभारी जरिता ने ली सारंगढ़ में एसआईआर की बैठक

हर बूथ पर हमारे बी एल ए सक्रियता से करें काम – ज़रिता लाइथ फलांग

मितानिन दिवस पर मितानिनों का किया सम्मान

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सह प्रभारी और एआईसीसी की सचिव जरिता जी का सारंगढ़ आगमन हुआ। जिनका जिले के कांग्रेसियों ने स्वागत किया। जरिता जी ने कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात कर एसआईआर के संबंध में बैठक ली और विस्तृत चर्चा की, उनके साथ जिले के प्रभारी एवं नवनियुक्त जीव जंतु पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर जी छग शासन, ताराचंद देवांगन जिला अध्यक्ष, विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, श्रीमती पदमा मनहर पूर्व विधायक, कुलिशा मिश्रा, अरुण मालाकार पूर्व जिला अध्यक्ष, सूरज तिवारी, संदीप अग्रवाल मंचाचीन रहे।

सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ जनों ने जरिता जी का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। कार्यकर्ताओं ने मंच पर आसीन सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों का माल्यार्पण किया, मंच को उद्बोधित करते हुए जरिता जी ने सभी आगंतुकों का अभिवादन करते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि आप सभी जिन्होंने बीएलई की ट्रेनिंग ली है अपने वार्डों में जाकर बीएलओ द्वारा भरे हुए फॉर्म की जानकारी ले, घर घर जाकर मतदाताओं के सही फॉर्म भरे जाने के विषय में जानकारी एकत्रित करें, जिनका फॉर्म नहीं भर पाया है उनका फार्म भरवाने में मदद करें और यदि आप अभी बूथ में सतर्क रहेंगे तो यह वोट चोरी वाले आपकी वोट चोरी नहीं कर पाएंगे। कई जगह गड़बड़ियों की आशंका है एक फॉर्म दी जा रही है दूसरा फॉर्म नहीं दिया जा रहा है। आपको अपने बूथ में सतर्क रहना है और निरंतर मॉनिटरिंग करनी है। सभी ब्लॉक अध्यक्ष मंडल के नामित अध्यक्ष यह आपकी अहम जवाबदारी बनती है कि आप अपने बूथ में जानकारी एकत्रित करते हुए उक्त कार्य को सक्रियता से संपादित कराए। विधायक जी पूर्व विधायक जी जिला अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ जन यह हम सब की जवाबदारी है कि हम अपने बूथ पर अभी अलर्ट रहकर कार्य करें इस समय को चूकना नहीं है अन्यथा विधानसभा चुनाव में वोट चोरी जैसे मामले को हम दोहरा सकते हैं। उसके पश्चात जिले के प्रभारी आलोक चंद्राकर जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा अभी नहीं तो कभी नहीं, हम सब की जवाबदारी है कि हर बूथ में सक्रियता से काम हो और ब्लॉक अध्यक्ष अपने ब्लॉक महामंत्रियों को बैठक हर बूथ में कार्य हो रहा है या नहीं उसकी जानकारी लेवे। जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन जी ने कहा कि हमारे ब्लॉक अध्यक्षों ने कड़ी मेहनत की है और जो ट्रेनिंग दी गई है उसके अनुरूप अब तक कार्य हुए हैं समय के साथ हमें बूथ स्तर में सक्रिय रहना होगा। मेरी आप सब से अपील है की विधान सभा लोक सभा और पंचायत चुनाव में जीत के लिए यह कार्य बहुत आवश्यक है। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार ने भाजपा की वोट चोरी नीति के विषय में जानकारी देते हुए सभी को गंभीरता से बूथ लेवल में कार्य पूर्ण करने की अपील की। प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि सूरज तिवारी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष प्रत्येक दिन प्रत्येक बूथों में मॉनिटरिंग करें अपने पदाधिकारी को बैठक कर सबको फोन लगाए और बीएलए कौन-कौन से बूथ में कितना कार्य आज दिन दिन भर में पूर्ण कर सके हैं। इसकी रिपोर्टिंग करें। शहर में या ग्रामीण क्षेत्रों में जो नाम मृत है या फिर भाजपा में चले गए हैं उनकी कटनी छटनी पूर्ण करें। मास्टर ट्रेनर के रूप में जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज ने एसआईआर प्रक्रिया और उसमें विशेष बिंदुओं पर प्रकाश डाला वहीं राकेश पटेल व भीष्म साहू ने भी उक्त विषयों पर सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कांग्रेस की राष्ट्रीयसचिव जनता जी ने सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मितानिनों को श्रीफल भेंट कर सॉल्व पहनकर उनका अभिवादन किया उन्होंने कहा कि मितानिन बहने अपने गांव में और अपने फील्ड में आम जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती हैं कई गंभीर बीमारियों की दवाइयां वितरण करती हैं। आपदा विपदा और स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों को लेकर अपने फील्ड अपने गांव क्षेत्र में सजगता से कार्य करती है, जो पूर्ण रूप से सेवा भाव है। शासन की ऐसी बहुत सारी योजनाएं हैं जैसे आयुष्मान कार्ड बनाना नारी शक्ति को स्वास्थ्य के प्रति सजग करना और अब तो चुनाव में भी इन्हें कार्य शासन ने सौंपे हैं जो हमारे समाज की एक अहम कड़ी है। और बहुत अहम भूमिका निभाती हैं। आज इनके माध्यम से हम सभी मितानीन बहनों का मितानिन दिवस पर सम्मान करते हैं।

मंच का संचालन जिला कांग्रेस के महामंत्री गोल्डी नायक ने किया।
उक्त अवसर पर श्रीमती मंजूलता आनंद, श्रीमती अनिका भारद्वाज, श्रीमती सरिता गोपाल, लता जाटवर, श्रीमती कोमल शशी पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, ताराचंद पटेल,विष्णु चंद्र, उग्रसेन साहू, युधिष्ठिर नायक, संजय दुबे, दाऊजी, छाबड़ा जी, अग्रवाल जी, अजय बंजारे, रामनाथ सिदार, संगठन व प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गण डॉ गौरी पटेल, डॉ दिलीप अन्नत, शुभम वाजपेई, अभिषेक शर्मा, पुष्प राज बरिहा कांग्रेस के वरिष्ठजन और ऊर्जावान कार्यकर्ता विशेष रूप से शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button