CHHATTISGARHNATIONALSARANGARH

छग यूथ कांग्रेस प्रभारी डॉ पलक वर्मा का सारंगढ़ की धरती में हुआ भव्य स्वागत

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज”

छग में भाजपा मुद्दा विहीन, भाजपा की पॉलिसी जोर से बोलो, झूठ बोलो, बार-बार बोलो – डॉ पलक वर्मा

गोडम रीपा गौठान पहुंचकर महिला समूह के महिलाओं को पलक वर्मा ने किया सम्मानित

जिलाध्यक्ष ललित साहू के अगवाई में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

विधायक जिलाध्यक्ष के साथ वरिष्ठ कांग्रेसियों ने किया अभिवादन

गौठानों में महिलाओं ने बताया हमे मिल रहा लाखों रुपए के लोन व रोजगार

भारत माता चौक में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ छत्तीसगढ़ दौरे में पहुंची छग यूथ कांग्रेस की प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ पलक वर्मा रायगढ़ दौरे और कार्यक्रम के पश्चात सीधे नंदेली हाउस पहुंची, जहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री व यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उमेश नंदकुमार पटेल जी से मुलाकात कर चर्चा की तत्पश्चात वे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कार्यक्रम में शिरकत की। मां चंद्रहासिनी के दर्शन पश्चात डॉ पलक वर्मा टीमरलगा में रुकी उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी विधि नामदेव, अनिमेष सिंह, राकेश पांडे, आरिफ हुसैन साथ रहे जहां घनश्याम मनहर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक गोल्डी नायक जिला कांग्रेस महामंत्री, श्रीमती अनिका विनोद भारद्वाज सभापति जिला पंचायत, यूथ कांग्रेस विधानसभा प्रभारी जीतू बारले, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ललित साहू, जिला महासचिव प्रकाश तिवारी, विनोद भारद्वाज, रामसिंह ठाकुर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया और उन्हें सीधे गोडम रिपा गौठान लेकर पहुंचे, गौठान परिसर में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, अरुण मालाकार जिलाध्यक्ष, सूरज तिवारी प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, गनपत जांगड़े प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, जनपद सभापति मोहन पटेल मंडी अध्यक्ष, अजय बंजारे नपा विधायक प्रतिनिधि प्रमोद मिश्रा, यूथ कांग्रेस के सारंगढ़ प्रभारी अभिषेक स्वर्णकार, उपाध्यक्ष विजय विक्की पटेल, दुर्गेश पटेल, हेमंत चंद्रा, मयंक पटेल आदि ने उनका पुष्पगुच्छ पहना कर अभिवादन किया। मेरा गौठान मेरा अभियान कार्यक्रम के तहत प्रभारी डॉ पलक वर्मा सीधे गोडम रीपा गौठान पहुंचकर महिला समूह से मुलाकात की, योजनाओं की जानकारी ली। छत्तीसगढ़ सरकार भूपेश बघेल द्वारा बड़ी संख्या में महिला समूह को लोन स्वरूप आर्थिक मदद उनके पसंद का रोजगार देने गौठान समूहों को आर्थिक मदद दे रही है। महिला समूह की अध्यक्ष ने बताया कि हमें प्रिंटिंग प्रेस कार्य के लिए सरकार की ओर से 25 लाख रुपए राशि का लोन मिला है दूसरी महिला समूह ने बताया कि हमें मुर्रा फैक्ट्री लगाने के लिए ₹1 लाख रु का लोन मिला है अन्य महिला समूह को अगरबत्ती बनाने साबुन रंग पेंट थैला बनाने अन्य उत्पादों के लिए 8 लाख 1 लाख ₹3 लाख की राशि लोन मिली है और प्रत्येक महिला समूह में 10 महिलाएं हैं जिनकी आर्थिक स्थिति भी सुधरी है साथ ही सरकार ने हमारे प्रोडक्ट को बेचने के लिए सारंगढ़ में सरकारी दुकानें खुलवाई हैं जिनके माध्यम से हमारे उत्पाद भी बिकेंगे और हमें इससे आर्थिक लाभ हो रहा है। भूपेश बघेल सरकार की यह योजना जिसमें महिलाओं को रोजगार मिलना और आर्थिक लाभ मिलना बहुत बड़े सहारे के रूप में लाभान्वित योजनाएं सरकार ने रोजगार और आर्थिक लाभ दोनों उपलब्ध कराएं हैं। हम उनका आभार जताते हैं और ऐसा पहली बार हो रहा है। डॉ पलक वर्मा ने उक्त योजना की सुध ली और उक्त योजना साथ ही रोजगार और आर्थिक लाभ के लिए भूपेश बघेल सरकार की सराहना की। उन्होंने उपस्थित सभी महिला समूह की महिलाओं को माल्यार्पण कल श्रीफल भेंट किया उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने गौठान की सुध ली, गौठान के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया और सीधे सारंगढ़ कार्यक्रम के लिए शिरकत की।

डॉ वर्मा पलक वर्मा सीधी सारंगढ़ भारत माता चौक पहुंची जहां यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बिलाईगढ़ विधानसभा अध्यक्ष शुभम बाजपेई सुजीत जायसवाल एवं सारंगढ़ विधानसभा अध्यक्ष शुभम वाजपेई के नेतृत्व में गर्मजोशी स्वागत किया। खुले जीप में सवार प्रदेश प्रभारी विधायक व महिला नेतृत्व सीधे रानीसागर साहू धर्मशाला कार्यक्रम स्थल पहुंचे।

कार्यक्रम स्थल में यूथ कांग्रेस के जिला पदाधिकारी एवं विधानसभा पदाधिकारियों ने उनका अभिवादन किया, शॉल श्रीफल भेंट की। संभाग प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष विधि नामदेव ने अरपा पैरी के धार गीत गा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात डा पलक वर्मा विधायक एवं वरिष्ठ जन ने भारत माता एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित की और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच को यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सुजीत जायसवाल बिलाईगढ़, शुभम वाजपेई सारंगढ़ दीपक एवं जिला अध्यक्ष ललित साहू ने संबोधित किया। डॉ पलक वर्मा ने मंच को उद्बोधन किया और युवा कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया उन्होंने कहा की मैं गुजरात की धरती से आई हूं मैंने यहां गौठान पहुंचकर देखा कि महिलाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिल रहे हैं आर्थिक लाभ मिल रहे हैं उनके जीवन स्तर में सुधार और बदलाव दिख रहे हैं उन्होंने खुद मुझे बताया और भूपेश बघेल के कांग्रेसी सरकार की तारीफ करते हुए आभार प्रकट की महिलाओं से मिलकर मैं गदगद हो गई हु। सारंगढ़ युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ जन ने अभिवादन किया सम्मान किया अपना समय दिया उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से हाथ उठाकर शपथ लेने को कहा और शपथ दिलाई आने वाले चुनाव में हमारी अहम भागीदारी होनी चाहिए और कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक हमें मतदान करवाने हैं। उन्होंने प्रेस से कहा कि मैं गुजरात से आई हूं भाजपा के पास छत्तीसगढ़ में मुद्दा नहीं है उनकी पॉलिसी रही है जोर से बोलो झूठ बोलो बार बार बोलो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस दूसरी बार सरकार बनाएगी। सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने युवक कांग्रेस के प्रभारी डॉ पलक वर्मा और मंचासीन जनों का अभिवादन करते हुए कहा युवा कांग्रेस संगठन की बड़ी ताकत है युवा कार्यकर्ता चुनाव में अहम भागीदारी निभाते हैं। आप सभी युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं हैं। आपने कड़ी मेहनत की और इस तरह का सफल आयोजन किया मैं हमेशा आपके साथ हूं। अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पद्मा घनश्याम मनहर ने कहा कि युवक कांग्रेस की ताकत से सरकार बनती है हर चुनाव में युवा कार्यकर्ता आगे रहकर क्या करते हैं मतदान स्थल हो या फिर चुनावी सभा युवा कार्यकर्ता दशा और दिशा बदल देते हैं। जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस के साथियों का अभिवादन करते हुए उनमें जोश भर दिया। प्रभारी अभिषेक स्वर्णकार ने सभी अतिथियों का अभिवादन किया और सारंगढ़ की संस्कृति से आगंतुकों को अवगत कराया। जिलाध्यक्ष ललित साहू ने डॉ पलक वर्मा छग प्रभारी, सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, पदमा घनश्याम मनहर, पुरुषोत्तम साहू, अरुण मालाकार, अनिका भारद्वाज बैजन्ती लहरें विलास सारथी सोनी अजय बंजारे, सरिता गोपाल, सरिता मल्होत्रा, घनश्याम मनहर, सूरज तिवारी, संजय दुबे, गोल्डी नायक, चंद्र कु, परमानंद, विधि नामदेव संभाग प्रभारी, अनिमेष सिंह, जीतू बारले, अभिषेक स्वर्णकार जिला एवं विधानसभा पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए कहा की आज हमारे कार्यकाल को 1 वर्ष हुए हैं और 1 वर्ष पूर्व आपके समक्ष बैठे सारे युवा कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी में सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी जिसके बदौलत हम आज तक पहुंचे हैं हमें जो भी कार्यक्रम मिलते हैं उसे हम निरंतर करते आ रहे हैं जनता के बीच जा रहे हैं बूथ तक पहुंचकर नए कार्यकर्ता बना रहे हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि आने वाले सभी चुनाव में और विधानसभा चुनाव में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता हर पोलिंग बूथ में पूरी दमदार और सक्रियता के साथ काम करेंगे और पुनः छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनाने में अहम भूमिका अदा करेंगे, आप सभी आगंतुक अतिथियों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का नमन और आभार है। सरकार राज कमल अग्रवाल ने किया।
उक्त कार्यक्रम में जिला युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष विजय विकी पटेल वशीम मोहम्मद दीपक टंडन जिला महासचिव प्रकाश तिवारी विनोद भारद्वाज राकेश जाटवर हेमंत चंद्रा दुर्गेश पटेल महावीर विधानसभा अध्यक्ष शुभम बाजपेई विधानसभा अध्यक्ष सुजीत जायसवाल राजेंद्र बारे, शाहजहां बेग, मयंक पटेल, बाबूलाल सिदार, योगेश मनहर, रामेश्वर चंद्रा हर्ष यादव सत्या निषाद राम सिंह ठाकुर के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी परमानंद पटेल ध्वजाराम पटेल राकेश पटेल मोहन पटेल राधे जायसवाल बाबूलाल पटेल अभिषेक स्वर्णकार मितेंद्र यादव महेश नायक रमेश खूंटे शुशील नायक महेंद्र थवाईत शंकर चंद्रा किशोर निराला सागर दीवान कृपा पटेल हारुन खान अंकित पटेल योगेश सोनवानी विजय रुपेंद्र दास आलोक नंदे राहुल मैत्री आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे। बिलाईगढ़ विधानसभा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति यूथ कांग्रेस के प्रभारियों ने जमकर तारीफ की। सभा कार्यक्रम के पश्चात डॉ पलक वर्मा ने यूथ कांग्रेस जिला एवं विधानसभा पदाधिकारियों की मैराथन बैठक और अगले कार्यक्रम के लिए निर्देशित किया श्री विनोद भारद्वाज एवं कांग्रेस के महासचिव प्रतीक स्वरूप प्रतिमा भेंट कर प्रभारी डॉ पलक वर्मा, विधि नामदेव जी का अभिवादन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button