जनपद पंचायत सारंगढ़ में मनाया गया सविंधान दिवस

संविधान हमारी राष्ट्र की आत्मा है – ममता सिंह जप अध्यक्ष
सारंगढ़ न्यूज़/ आज संविधान दिवस पर जनपद परिसर में स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह ने माल्यार्पण कर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जीवनी पर प्रकाश डाला और संविधान की उद्देश्यसिका का पाठन किया, संविधान हमारे राष्ट्र की आत्मा और हमारी सामूहिक आकांक्षाओं का प्रतीक है।

यह हर भारतीय को सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान के साथ जीवन जीने की शक्ति देता है।
आइए, हम सभी मिलकर संविधान के मूल्यों की रक्षा करने और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लें। उपरोक्त आयोजन में जनपद सदस्य व सभापति कोमल शशि पटेल, प्रतिमा बरिहा, सतीश अजय, सुशीला सीता राम साहू, घनश्याम टंडन, पंचायत इंस्पेक्टर रामलाल जायसवाल, मंजुलता केशरवानी सहित जनपद के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।




