CHHATTISGARHNATIONALSARANGARH

जमगहन में विकसित भारत संकल्प यात्रा सम्पन्न

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज़”

भटगांव न्यूज़/विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आज ग्राम पंचायत सलौनीकला, बंदारी और जमगहन मे किया गया। वही संकल्प शिविर मे टेक्नोलॉजी की सुविधा आम नागरिकों तक पहुंच गया है, जिसका अब असर मैदानी क्षेत्रों मे दिख रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान यात्रा वाहन मे चिपके क्यूआर कोड से कई ग्रामीणों ने योजनाओं की जानकारी लिया साथ ही महिलाओ व द्वारा यात्रा के वाहन का भव्य तरीके से स्वागत भी किया। जहां विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री के संदेश का प्रदर्शन किया गया। तो वही स्कूली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत सुस्वागतम गीत के साथ धरती कहे पुकार मे अपनी प्रस्तुति देकर लोगो को संदेश दिया। वही ग्रामीणों ने विकसित भारत के लिए संकल्प भी लिया। जहां शिविर मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा उच्च रक्तचाप, मधुमेह, टीबी, सिकलसेल, एनीमिया, चर्म रोग, कुष्ठ रोग एवं दवाई वितरण और आयुष्मान कार्ड बनाने का शिविर लगाया गया था, जिसमे ग्रामीणों ने इलाज कराया जहां छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैक, समाज कल्याण विभाग, जल जीवन मिशन, उद्यानिकी विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, पशुधन विकास विभाग, खाद्य विभाग, बैंक सखी एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का प्रदर्शनी लगाया गया था। वही विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष झाडूराम चन्द्रा, मनोहर सरजाल, श्याम लाल साहू, रामदुलार साहू, सुरेश रघु, लीलाधर वैष्णव, रेवती चन्द्रा, शिव भारती, विशाल चौहान, पुण्य प्रताप साहू, पंकज सरजाल, रमेश साहू के साथ भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष तुलसी रघु, जिला पंचायत सदस्य सरिता भारती, सावित्री अजगल्ले के साथ जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button