CHHATTISGARHNATIONALSARANGARH

जिला युवा कांग्रेस ने आदिवासी दिवस पर पूर्व सांसद राजा पुष्पा देवी सिंह का किया सम्मान

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज”

गिरी विलास पैलेस पहुंच यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय पदाधिकारी कुलीशा मिश्रा से संगठन के विषय में की चर्चा

सारंगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ हमेशा से रियासत और सियासत का गढ़ माना गया है। सारंगढ़ कांग्रेस संगठन की मजबूत स्तंभ प्रारंभ से गिरी विलास पैलेस की अपनी एक अलग छवि रही है, सादगी और स्वच्छ राजनीति पैलेस की पहचान रही है। कांग्रेस के बड़े चुनाव में सारंगढ़ विधानसभा का बड़ा वोट बैंक महल परिवार से जमीन से जुड़ा हुआ है और सैकड़ों कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की आस्था प्रारंभ से ही महल परिवार से रही है। कहीं ना कहीं चंद वर्षों की राजनीति में महल परिवार को नजर अंदाज तो किया गया मगर प्रारंभ से ही कांग्रेस पृष्ठभूमि की छवि रखने वाला महल परिवार सदैव कांग्रेस और कांग्रेसियों के हित में ही अग्रणी रहा है। महल परिवार के राजनीतिक कद का आकलन ऐसे भी लगाया जा सकता है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के सारंगढ़ आगमन पर गिरी विलास में महल परिवार के साथ बैठके और संगठन के विषय में पहले चर्चा हमेशा होती रही है।

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला युवक कांग्रेस एवं विधानसभा के पदाधिकारियों ने बहुत ही वरिष्ठ कांग्रेसी, आदिवासी समाज की सम्मानित जन, पूर्व सांसद राजा पुष्पा देवी सिंह को शॉल श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। जिलाध्यक्ष ललित साहू एवं विधानसभा के प्रभारी विनोद भारद्वाज जिला महासचिव और यूथ कांग्रेस के नेताओं ने राजा साहब का सम्मान कर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी कुलीशा मिश्रा से भेंट कर संगठन के विषय में चर्चा की, उन्हें यूथ कांग्रेस के कार्यक्रमों की जानकारी दी।

राजा पुष्पा देवी सिंह को शॉल श्रीफल से सम्मानित करने के बाद आशीर्वाद लेने पर सभी बच्चों को उन्होंने अपना आशीर्वाद दिया और एक निष्पक्ष राजनीतिक पृष्ठ भूमि के साथ कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने आज की राजनीति में युवाओं की भागीदारी को अहम बताया और कहा कि संगठन के प्रति प्रेम आस्था और विश्वास हमेशा बनाए रखें। उक्त अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष ललित साहू, वशीम मोहम्मद जिला उपाध्यक्ष, विधान सभा प्रभारी विनोद भारद्वाज जिला महासचिव, रमेश खूंटे अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष, कमल यादव जिला सचिव पिछड़ा वर्ग, सतीश श्रीवास पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री, अश्वनी चंद्रा जिलाध्यक्ष आईटीआई कांग्रेस विभाग, जिला महासचिव गण प्रकाश तिवारी संगठन प्रभारी, हेमंत चंद्रा, राकेश जाटवर, विधान सभा उपाध्यक्ष राजेंद्र वारे, शाहजहां खान, राम सिंह ठाकुर, डेविड वर्मा, धनेश भारद्वाज, शैलेंद्र साहू, सागर दीवान इराक तांडे, गोलू, अलकाश मोहम्मद एवं बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button