CHHATTISGARHSARANGARH

जैताई दाई मंदिर महानदी किनारे संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज”

जैतपुर महानदी के किनारे बसा आस्था का प्रतीक जैताई मंदिर का भव्य पिकनिक स्पॉट और सौंदर्यीकरण हो – चंद्रदेव राय

महानदी स्नान कर नौका विहार कर कार्यकर्ता भोज में हुए शामिल विधायक

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ बिलाईगढ़ विधानसभा के महानदी किनारे जैतपुर घाट में जैताई दाई मंदिर के समक्ष संसदीय सचिव चंद्रदेव राय विधायक बिलाईगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अहम बैठक ली। उक्त बैठक में उन्होंने सोशल मीडिया के मजबूती को लेकर युवा कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए अहम जवाबदारी सौंपी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाना और उसका व्यापक प्रचार-प्रसार करना हम सब की प्रथम प्राथमिकता होगी। उक्त बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज चंद्रा, जिला कांग्रेस के महामंत्री गोल्डी नायक, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दयाराम साहू, राजा अग्रवाल जनपद उपाध्यक्ष, नितीस बंजारे सरपंच, ताराचंद देवांगन मंडी अध्यक्ष, डॉ दिलीप अनंत, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ललित साहू, संजय साहू डी एम एफ सदस्य, सुजीत जायसवाल विस यूंका अध्यक्ष बिलाईगढ़, दुष्यंत खूंटे, व्यास वैष्णव, नूक्का साहू, दिनेश बाबा, खगेश पटेल, परमानंद साहू, विनोद, उत्तरा साहू, राजू बर्मन सरपंच, डेविड वर्मा, उमेंद जायसवाल प्रिंस साहू मिडीया प्रभारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे। बैठक के बाद संसदीय सचिव चंद्र देव राय ने कार्यकर्ताओं के साथ महानदी के तट पर नौका विहार का आनंद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button