CHHATTISGARHNATIONALSARANGARH

झारखंड से पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू ने उत्तरी जांगडे के पक्ष में किया प्रचार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज़”

जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ चुनाव कार्यालय में की चर्चा, दिए चुनावी टिप्स

सारंगढ़ न्यूज़/ विधानसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू पूर्व सांसद व अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का सारंगढ़ कांग्रेस चुनाव कार्यालय आगमन हुआ। जहां उन्होंने जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसियों से चुनावी चर्चा करते हुए पूरी चुनाव की सुध ली। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही चुनावी टिप्स देते हुए कहा कि पूरे चुनाव में सधी हुई रणनीति के साथ हमें आगे बढ़ाना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने जो कार्य किए हैं उसे जनता हाथों-हाथ ले रही है, हमारे कार्यकर्ता मजबूत है आते वक्त मैं कई गांव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का जो जनसंपर्क देखा निश्चित रूप से पता लगता है कि सारंगढ़ में चुनाव का एक अलग माहौल है। वरिष्ठ कांग्रेस जन से चर्चा करने के बाद वह सीधे कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े जी के पास प्रचार स्थल जुनाडिह पहुंचे जहां उन्होंने उत्तरी जांगड़े के लिए मतदाताओं से वोट मांगा और कहा कि कांग्रेस है तो भरोसा है जिस पर हमें जनता का विश्वास है बस इसे आप बनाए रखें। बैठक दरमियान जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, पुरुषोत्तम साहू ब्लॉक अध्यक्ष, शरद यादव प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि, संजय दुबे पूर्व जिला उपाध्यक्ष, गोल्डी नायक पूर्व जिला महामंत्री जिलाध्यक्ष कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल, विष्णु चंद्र पूर्व जिला महामंत्री, उनके साथ आए दिवाकर सिंह, सागर यादव, सारंगढ़ से मोहन पटेल मंडी अध्यक्ष, रविंद्र नंदे, अशोक लेफ्टी, सनत चंद्र, लाला बानी, दिलीप शर्मा, राम सिंह ठाकुर, नागेश्वर महंत, हेमंत चंद्र आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button