CHHATTISGARHNATIONALSARANGARH

डॉ मेनका देवी सिंह के जनसंपर्क अभियान में नगर कांग्रेस ने किया डोर टू डोर प्रचार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज”

सारंगढ़ के वार्ड नं 10 व 1 में कांग्रेसियों ने किया जनसंपर्क

मतदाताओं से पूछा स्थानीय महिला प्रत्याशी चाहिए या पूर्व की तरह मिस्टर इंडिया वाले सांसद

सारंगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ नगर कांग्रेस के अगुवाई में कांग्रेसियों ने आज रायगढ़ लोकसभा की अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर मेनका देवी सिंह के पक्ष में वार्ड नंबर 10 एवं वार्ड नंबर 1 में गाजियाबाद के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क किया। वार्ड नंबर 10 के जुनाडीह खैराहा चंद्रा कॉलोनी गढ़ चौक वार्ड नंबर 1 में रानी सागर शिक्षक कॉलोनी मौहार भाटा में जाकर कांग्रेस के घोषणा पत्र और प्रचार सामग्री देते हुए वोटरो से मतदान करने की अपील की और वोटरों से पूछा की स्थानीय शिक्षित महिला प्रत्याशी आपको चाहिए या पूर्व की भांति मिस्टर इंडिया वाले प्रत्याशी को चुनोगे। कांग्रेसियों ने मतदाताओं को 25 साल से काबिज भाजपा के सांसदों को बदलने की बात कही, कांग्रेस के घोषणा पत्र में महिलाओं के महालक्ष्मी योजना और सुविधाओं को बताया और कहा की डॉक्टर मेनका देवी सिंह स्थानीय प्रत्याशी है सारंगढ़ के सम्मान में हमें एक शिक्षित महिला को लोकसभा पहुंचाना है। अब आप फैसला करें आपको आपके बीच अपने घर का सांसद चाहिए या फिर पूर्व की भांति मिस्टर इंडिया वाले सांसद चाहिए।

उक्त प्रचार अभियान में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सूरज तिवारी, गोल्डी नायक जिला कांग्रेस महामंत्री एवं स्पोर्ट्स सेल जिला अध्यक्ष, अजय बंजारे नगर पालिका विधायक प्रतिनिधि, रामनाथ सिदार नगर पालिका उपाध्यक्ष, राधे जायसवाल महामंत्री, धीरज यादव पूर्व पार्षद, अशोक अग्रवाल, भीमगिरी गोस्वामी, शुभम वाजपेई युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पार्षद, अभिषेक शर्मा एनएसयूआई जिलाध्यक्ष, कमल कांत निराला पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि शंकर चंद्र, महेंद्र थवाईत, कमल यादव, नागेश्वर महंत, पीतांबर देवांगन, जीतू गुप्ता, दुर्गेश स्वर्णकार, रामेश्वर चंद्र, धनेश भारद्वाज, विशाल आनंद, दिलीप खुराना, शनी जांगड़े, सुमित, सहदेव, हंसराज मनहर, रामेश्वर मनहर, कोमल भारद्वाज, भगवान सिदार और बड़ी संख्या में वार्ड वासी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button