छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

“निर्माण कार्यों की जमीनी हकीकत टटोलने जिपं अध्यक्ष संजय पांडेय ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण”

मनरेगा कार्य के निरीक्षण के साथ मजदूर और ग्रामीणों से कर रहे मुलाकात

जनप्रतिनिधि के कार्य स्थल में पहुंचने व निरीक्षण से शासन प्रशासन में जनता का बढ़ता विश्वास

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ जिला पंचायत के द्वारा सारंगढ़ और बिलाईगढ़ विधानसभा के विभिन्न पंचायत में मनरेगा और अन्य विकास कार्य संबंधी निर्माण कार्य जो ग्रामीणों से जुड़े मजदूरी मूलक कार्य भी हैं इस बार उन कार्यों के निरीक्षण के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे दलबल के साथ कार्य स्थल तक पहुंच रहे हैं और निर्माण कार्य की सुध ले रहे हैं।

यह एक सक्रिय कदम है जब जिला पंचायत अध्यक्ष स्वयं धरातल पर उतरकर विकास कार्यों का निरीक्षण करते हैं। अक्सर कागजों और रिपोर्ट्स से हटकर जब जनप्रतिनिधि खुद मौके पर पहुँचते हैं, तो प्रशासन और ठेकेदारों अथवा निर्माण कार्य कर रहे एजेसियो पर नैतिक दबाव बढ़ता है।
इस तरह के औचक निरीक्षणों के दौरान आमतौर पर देखा जाता है कि

सामग्री की गुणवत्ता :- ईंट, सीमेंट, और बालू के मिश्रण की जांच करना ताकि निर्माण लंबे समय तक टिक सके।

समय सीमा (Deadline) :- यह सुनिश्चित करना कि कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरा हो, ताकि बजट में अनावश्यक बढ़ोतरी न हो।

तकनीकी मानक :- क्या निर्माण कार्य स्वीकृत मैप और सरकारी गाइडलाइंस के अनुसार हो रहा है?

स्थानीय लोगों से फीडबैक :- मौके पर मौजूद ग्रामीणों या नागरिकों से बात करना ताकि यह पता चल सके कि काम में कोई धांधली तो नहीं हो रही।

इसका प्रभाव
जवाबदेही :- निर्माणकर्ता ठेकेदारों और अधिकारियों को पता होता है कि काम की निगरानी सीधे उच्च स्तर से हो रही है।

भ्रष्टाचार पर रोक :- भौतिक सत्यापन (Physical Verification) से वित्तीय अनियमितताओं की गुंजाइश कम हो जाती है।

जनता का विश्वास :- जब लोग अपने प्रतिनिधि को जमीन पर काम करते देखते हैं, तो शासन प्रणाली के प्रति उनका भरोसा बढ़ता है।

गौरतलब हो कि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय का धुआंधार दौरा निरंतर जारी है। मनरेगा में चल रहे निर्माण कार्यों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है साथ ही कार्यों का औचित्य की भी जानकारी ली जा रही है। इस विषय में वीगत दो-तीन दिनों से जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा सारंगढ़ विधाना सभा के जिले के तीनों ब्लाकों में दौरा किया जा रहा है। जिसमें मनरेगा के अंतर्गत चल रहे मजदूरी मूलक एवं निर्माण कार्यों की जानकारी कार्य स्थल में पहुंचकर जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा तकनीकी सहायक एसडीओ, पीईओ से पूरी जानकारी लेकर निरीक्षण किया जा रहा है साथ ही एपीईओ पीईओ द्वारा जारी किए गए कार्यों की सूची का स्थल निरीक्षण कर उन कार्यों का औचित्य भी जानने का प्रयास किया जा रहा है और निर्माण कार्य जिन स्थलों पर किया जा रहा है क्या वहां पर वह उचित है किसी भी कार्य के लिए स्थल चयन महत्वपूर्ण होता है इस संबंध में पंडरीपानी बछौरडी नवापारा, रेडा, कलमी, बोरिदा, साल्हे, पेंड्रावन में महतारी सदन, नर्सरी बालक छात्रावास, बालिका छात्रावास, नल जल योजना सभी कार्यों का निरीक्षण कर सभी की समीक्षा जिला पंचायत सामान्य प्रशासन समिति में की जानी है। इस संबंध में निरंतर दौरा किया जा रहा है, जिससे कार्यों का औचित्य एवं मजदूर मुलाक कार्यों की समीक्षा के साथ ही कार्य क्या है एस्टीमेट के अनुकूल किया जा रहे हैं या नहीं मूल्यांकन सत्यापन की समीक्षा की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button