CHHATTISGARHNATIONALSARANGARH

न्याय यात्रा की प्रदेश में एंट्री के बाद राहुल गांधी लौट जायेंगे दिल्ली.. जानें क्या हैं PCC का पूरा प्लान..

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज”

रायगढ़: कांग्रेस की न्याय यात्रा आज छत्तीसगढ़ में दाखिल होगी। ओडिसा के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख छग पीसीसी के अध्यक्ष दीपक बैज को झंडा सौपेंगे। इस औपचारिकता के बाद राहुल गांधी के साथ हजारों की की संख्या में मौजूद न्याय यात्री छत्तीसगढ़ में दाखिल होंगे। राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही यह यात्रा आने वाले पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ में रहेगी। प्रदेश में इस यात्रा की विदाई 14 फरवरी को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में होगी। करीब 3 बजे यह यात्रा रायगढ़ में एंट्री लेगी।

लौटेंगे दिल्ली
यात्रा को लेकर जो जानकारी सामने आई हैं उसके मुताबिक यह यात्रा सुबह 10 बजे उड़ीसा के झारसगुड़ा से बेल पहाड़, पचगांव होते हुए होते रायगढ़ जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। जिले की सीमा में रेंगालपाली बार्डर पर पीसीसी अध्यक्ष यात्रा का ध्वज थामेंगे। वह 10.45 बजे बार्डर पर रेंगालपाली गांव में नेशनल हाईवे 49 के किनारे राहुल गांधी आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद आज दोपहर 12:00 बजे ही राहुल गाँधी विशेष विमान से दिल्ली वापस लौट जाएंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 11 फरवरी को रायगढ़ से फिर आगे बढ़ेगी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की सीमा में रेंगारपाली चेक पोस्ट में उड़ीसा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज को झंडा प्रदान किया जाएगा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 9 एवं 10 फरवरी को 2 दिन अवकाश के पश्चात 11 फरवरी को जिला रायगढ़ के दर्रामुंडा से महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल के लिए रवाना होंगी। 14 फरवरी को छत्तीसगढ़ से झारखंड के लिए रवाना होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button