छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

पुतला दहन कार्यक्रम में जिला यूंका अध्यक्ष शुभम आग के चपेट मे बुरी तरह झूलसे

सारंगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रारंभिक इलाज के बाद एसआरके हॉस्पिटल किया गया रिफर

विधायक जिला अध्यक्ष संगठन नेताओं ने ली स्वास्थ्य की सुध

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ भारत माता चौक मे युवा कांग्रेस के द्वारा युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भानु के के गिरफ्तारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। पुतले को लेकर जहां पुलिस प्रशासन और युवा कार्यकर्ताओं में जुम्मा झूठकी चल रही थी, इसी दौरान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम बाजपेयी बुरी तरह आग की चपेट में आकर झुलस गए, एकाएक उनके चेहरे में आग लगी और वह सड़क के दूसरी और दौड़ने लगे जहां गाड़ी से टकराकर गिर गए। जहां कांग्रेस के अगल-बगल खड़े कार्यकर्ताओं ने पानी डालकर किसी तरह आग बुझाई तत्काल उन्हें सारंगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की उपस्थिति में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत स्थानीय श्री राधा कृष्ण हॉस्पिटल रेफर किया गया। जहां उनका उपचार प्रारंभ है। उक्त घटना के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया।
आग अचानक भड़कने से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। सूत्रों की माने तो घायल जिला अध्यक्ष शुभम बाजपेई का चेहरा, कान, हाथ गभीर रूप से जला हुआ है।

एसआरके हॉस्पिटल में वरिष्ठ कांग्रेसी और यूंका कार्यकर्ताओं के साथ शहर के गणमान्य जनों की भीड़ एकत्रित हो गई वहीं कांग्रेस के स्थानीय विधायक और जिला कांग्रेस के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ कांग्रेसियों ने दूरभाष से शुभम वाजपेई के स्वास्थ्य की सुध ली और उनके जल्द स्वस्थ लाभ की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button