छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़
बरमकेला ग्राम तेवर में पशुधन विभाग ने लगाया पशु मेला व प्रदर्शनी

बरमकेला न्यूज़/ आज बरमकेला विकासखंड के ग्राम पेंवरा में पशुधन विकास विभाग द्वारा पशु मेला व प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक जी एवं विशिष्ठ अतिथि मंडल अध्यक्ष राजकिशोर पटेल जी, महामंत्री वरुण पटेल जी, मीडिया प्रभारी मधुसुदन श्रीवास जी के उपस्थिति में आज के कार्यक्रम का भगवान श्री कृष्ण जी के तैलचित्र में पूजन अर्चन कर शुभारंभ किया गया। जिसमेें पशु विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी व आए हुए समस्त पशु पालन करने वाले क्षेत्रवासी शामिल हुए।




