छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

बरमकेला ब्लाक के ग्राम बार स्थित एफएसटीपी प्लांट का कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने किया निरीक्षण

कलेक्टर ने चैम्बर लगाकर जल्द संचालन के दिए निर्देश

सीवेज प्रबंधन प्लांट को लेकर प्रशासन सख्त, स्वच्छता सुधार पर जोर

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 20 मार्च 2026/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला ब्लाक के ग्राम पंचायत बार में निर्माणाधीन एफएसटीपी प्लांट का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्लांट में आवश्यक चैम्बर स्थापित कर तत्काल टेस्टिंग कराई जाए, ताकि कार्य को शीघ्र प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मानव मल-मूत्र के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए यह प्लांट अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डॉ. कन्नौजे ने अधिकारियों को समय-सीमा निर्धारित कर कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्लांट के शुरू होने से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने निर्माण एजेंसी को भी कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, बरमकेला जनपद सीईओ और विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button