CHHATTISGARHSARANGARH

बीजेपी महिला मोर्चा ने सीएम भूपेश बघेल का फूंका पुतला।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज”                          

पुतले को लेकर महिला पुलिस के साथ हुई झूमा झटकी                         

भाजपा महिला मोर्चा ने जमकर की नारेबाजी          सारंगढ़। सीएम भूपेश बघेल पर महिलाओं के अपमान का आरोप लगाते हुए बीजेपी महिला मोर्चा ने सीएम बघेल का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की  सरकार बनी है तब से महिलाओं के प्रति अपराध में वृद्धि हुई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में नाबालिग लड़की (16) पर चाकू से हमला कर, बाल को पकड़ कर, घसीटा गया है, जिसके कारण सड़क पर उतरना पड़ रहा है। महिला अत्याचार के खिलाफ प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पूरे प्रदेश भर में जिला मुख्यालय पर भाजपा जिला महिला मोर्चा बहनों के द्वारा भूपेश बघेल का पुतला दहन किया जा रहा है। भारत माता चौक सारंगढ़ में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नंदनी वर्मा के अगुवाई में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी किया गया पुतला दहन दौरान पुलिस के साथ पुतला को लेकर जमकर झुमा झटके देखने को मिली। उक्त पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुश्री कामदा जोल्हे, श्रीमती लकेश्वरी चंद्रा जिला महामंत्री, श्रीमती चंद्रिका सिंह ठाकुर जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती निर्मला जायसवाल जिला कोषाध्यक्ष, सुश्री सत्य कहार कार्यालय प्रभारी, सुश्री दिशा यादव कार्यालय सहप्रभारी, श्रीमती ज्योति श्रीवास जिला आईटी सेल संयोजक, श्रीमती देव कुमारी लहरें जिला कार्यसमिति सदस्य, श्रीमती सुशीला चंद्रा कोसीर मंडल महिला मोर्चा महामंत्री, श्रीमती फूलकुमारी, श्रीमती पूनम वारे महिला मोर्चा महामंत्री गुडेली, श्रीमती सरिता, श्रीमती लक्ष्मी टंडन, श्रीमती सुनीता यादव श्रीमती फुल बाई मानिकपुरी श्रीमती पुनिता, श्रीमती चित्रलेखा सहित बड़ी संख्या में भाजपा जिला महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button