CHHATTISGARHSARANGARH

भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के कार्यक्रम हेतु बैठक सम्पन्न

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज़”

हजारों की संख्या में कार्यकर्ता करेंगे स्वागत

सारंगढ़ न्यूज़/ भाजपा जिला कार्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुनाडीह में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के आगमन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में विधानसभा के समस्त 7 मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी कार्यकर्ता समेत वरिष्ठ नेता गण शामिल हुए।सर्वप्रथम बैठक में परिचय पश्चात “मोर आवास मोर अधिकार अभियान” के तारतम्य मे अभियान प्रभारी द्वारिका साहू द्वारा सभी 7 मंडलों से अभियान प्रभारी व वक्ताओं से सम्पूर्ण जानकारी ली गयी व उचित दिशा निर्देश दिया गया। गौरतलब है कि मोर आवास मोर अधिकार का अभियान लगातार सारंगढ विधानसभा में चल रहा है। मोर आवास मोर अधिकार अभियान के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के सारंगढ प्रवास के विषय मे चर्चा हुई। आगामी 15 व 16 दिसम्बर को 2 दिन के लिए प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव का कार्यक्रम प्रदेश द्वारा निर्धारित किया गया है। उक्त बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद हरिप्रिया के पश्चात वरिष्ठ नेता जगन्नाथ केशरवानी ने कार्यक्रम के संदर्भ में उचित मार्गदर्शन दिया। गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का सारंगढ रानी लक्ष्मीबाई परिसर में आमसभा है। आम सभा के पहले भव्य स्वागत के साथ नगर भ्रमण कार्यक्रम भी संगठन द्वारा तय किया गया है। आमसभा के पश्चात बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक भी प्रदेशाध्यक्ष द्वारा लिया जाना है व नगर में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के निवास जाकर मुलाकात करने का कार्यक्रम भी तय किया गया है।

प्रदेशाध्यक्ष का भव्य स्वागत करेंगे – जिलाध्यक्ष सुभाष जालान

जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने बताया कि 15 तारीख को 2:30 बजे सारंगढ आगमन होगा। जिलाध्यक्ष आगे ने बताया कि लगभग 2 हजार की संख्या लगभग कार्यक्रम स्थल में होगी। मंचीय कार्यक्रम के पश्चात प्रेस वार्ता का आयोजन तय किया गया है एवम इसके बाद आवास से सम्बंधित हितग्राहियों से मुलाकात प्रदेश अध्यक्ष करेंगे। कार्यक्रम पश्चात प्रदेश अध्यक्ष के साथ समन्वय समिति की बैठक भी आहूत की जानी है। दिनांक 16 दिसम्बर को भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन सम्पन्न होगा। प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व गृह मंत्री राम सेवक पैंकरा जी एवं यशवंत जैन जी का भी आगमन सम्पन्न होना तय किया गया। सामूहिक नेतृत्व में कोसीर मंडल से लगभग 500 लोगों के शामिल होना तय किया गया वहीं भेडवन गुडेली से 250 लोगों की संख्या में कार्यकर्ता जुटेंगे। केडार मंडल से 200 कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे साथ मे सालर मंडल से 200 की संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने संभावना है। इसके साथ बरमकेला से 100 व लेन्ध्रा से 100 कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं नगर मंडल सारंगढ से लगभग 500 लोग कार्यक्रम में शामिल होंने की संभावना है। इसके अलावा भी हजारों की संख्या मे कार्यकर्ता गण उपस्थित रहेंगे। सुभाष जालान ने आगे बताया कि पूरे 2 दिन तक प्रदेश अध्यक्ष सारंगढ में रहेंगे और कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करेंगे। इस दौरान विभिन्न आनुषांगिक संगठनों के साथ भी बैठक प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किया जाना है।

बैठक में समस्त विधानसभा के समस्त मंडल शामिल हुए…

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान के साथ पूर्व विधायक सुश्री कामदा जोल्हे, पूर्व विधायक शमशेर सिंह, के साथ वरिष्ठ भाजपा नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उक्त बैठक मे सभी 7 मंडलों के पदाधिकारी, जिला पंचायत प्रतिनिधि, नगर पालिका प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संदर्भ में लगातार बैठकों का दौर संगठन में प्रारंभ हो चुका है। कार्यक्रम के अंत मे वरिष्ठ भाजपा नेता पुनीत राम चौहान द्वारा आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button