CHHATTISGARHNATIONALSARANGARH

भाजपा सारंगढ़ के परिवर्तन यात्रा में उमडी भारी भीड़ आतिशबाजी के साथ हुआ जोरदार स्वागत भीड़ को देखकर अंचलवासी गदगद

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज”

सारंगढ़ न्यूज
कल दिनांक 23 सितम्बर सारंगढ़ विधानसभा के लिए राजनितिक दृष्टिकोण से मील का पत्थर वाला दिन रहा। केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश भाजपा द्वारा विजय संकल्प परिवर्तन यात्रा निकाली गयी थी जहां पर दस हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनता ने हिस्सा लिया। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मयूरेश केशरवानी से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर पसीना बहाया तो वहीं पुरे विधानसभा क्षेत्र से लगभग 10 हजार से अधिक की संख्या में कार्यक्रम में हिस्सा लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा का सारंगढ़ में भव्य स्वागत सत्कार किया गया। उक्त परिवर्तन यात्रा में केन्द्रीय मंत्री रामेश्वर तेली (पेट्रोलियम), जांजगीर चांपा के सांसद और सारंगढ़ के माटी पुत्र गुहाराम अजगल्ले, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कडेय, पुर्व युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष और संभाग के सह प्रभारी अनुराग सिंहदेव, भाजपा के प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। सांध्य 7 बजे चंद्रपुर से सारंगढ़ के लिए कुच करने वाले परिवर्तन यात्रा का स्वागत युवा मोर्चा के द्वारा गुडेली टिमरलगा और रेडा में किया गया तो वहीं सारंगढ़ में भव्य स्वागत के साथ साथ जोरदार आतिशबाजी भी की गई।

कांग्रेस के खिलाफ जमकर हुआ हमला

मंचीय उद्बोधन के दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के स्थानीय हरकतों पर जमकर भड़ास निकाली तो वहीं जनता विरोध मेे लगातार किये जा रहे कार्यो पर भी हमला बोला। सारंगढ़ के भाजपा नेताओं ने धान सोसाइटियों में किसानों पर चढ़ रहे फर्जी ऋण के बारे में बात कही तो वहीं जुआ सट्टा और शराब पर भी तीखा प्रहार किया। इसके अलावा कांग्रेस सरकार में रूके हुए पीएम आवास के बारे में भी कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा किया। स्थानीय नेताओं ने 10 लाख बेरोजगारों को दिये जाने वाले झुठे बेरोजगारी भत्ते के बारे में भी सरकार को घेरा। सबसे ज्यादा जुआ, सट्टा और अवैध शराब पर आक्रमण किया गया। जलजीवन मिशन में भी जिस प्रकार से भर्राशाही व्याप्त है और जिस प्रकार से केन्द्र के योजनाओं में विधायक उत्तरी जांगडे के द्वारा जाकर भुमिपूजन कर दिया जा रहा है उस पर भी नेताओं ने अपनी बात कही। मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस को भय भुख और भ्रष्ट्राचार की सरकार निरूपित किया। भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि जानकारी मिल रही कि कांग्रेस के कार्यकर्ता दिवाल पर पोस्टर लगाने वाले वालेंटियरों को निशाना बना रहे हैं और थाना के भीतर जाकर उनके साथ मारपीट कर रहे हैं, नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नही किया जाएगा। भाजपा के कार्यकर्ताओं का अहित करने पर किसी भी गुण्डा तत्व को नही छोड़ा जाएगा। सारंगढ़ के माटीपुत्र और जांजगीर चांपा के सांसद गुहाराम अजगल्ले ने अपने उद्बोधन के दौरान भुपेश सरकार पर जोरदार हमला किया और उनके निर्दयता पर आम जन मानस को स्वरचित एक कविता निरूपित किया। मुख्य वक्ता और केन्द्रीय मंत्री रामेश्वर तेली ने अपने भाषण में स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी को नमन करते हुए प्रदेश निर्माण के बारे में बात कही वहीं प्रदेश में व्याप्त भ्रष्ट्राचार के विषय में भी बेबाकी से बात रखी गई।

युवा मोर्चा और मंडल अध्यक्षों ने किया परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत

कार्यक्रम स्थल पुरानी हटरी में पहुचने से पहले विजय संकल्प परिवर्तन यात्रा को गुडेली टिमरलगा और रेडा में युवा मोर्चा व मंडल अध्यक्षों के द्वारा जोरदार फटाखों के साथ स्वागत सत्कार किया गया। 300 से अधिक बाईक रैली के साथ परिवर्तन यात्रा को सारंगढ़ तक लाया गया तो वहीं सारंगढ़ के भारता माता चौक से लेकर पुरानी हटरी तक विशान जन सैलाब के साथ मुख्य अतिथियों को पैदल ही ले जाया गया। गाजे बाजे के साथ जिस अंदाज और जिस जोश में रैली आगे बढती जा रही थी ऐसे में सारंगढ़ में माहौल पुरी तरह से भगवामय हो गया था। पुरानी हटरी पहुचने के बाद सभा स्थल में मौजुद 5 हजार से अधिक की भीड़ ने अतिथियों का शानदार अभिनंदन किया। आज के आयोजन में जहां युवा मोर्चा ने अपने सामर्थ्य का प्रदर्शन करते हुए भव्य बाईक रैली का आयोजन किया तो वहीं सभी सातों मंडल क्रमशः सारंगढ़ मनोज जायसवाल, केडार चिंताराम साहु, कोसीर भुषण चंद्रा, भेडवन देवेन्द्र रात्रे, सालर रवीन्द्र पटेल, बरमकेला मनोहर पटेल, लेन्ध्रा भुतनाथ पटेल सभी ने अपने अपने मंडल कार्यकर्ताओं के साथ हजारों हजारों की संख्या में रैली में सम्मिलित हुए। मंडल स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं के भोजन की व्यवस्था भी की गई थी तो वहीं दुर दराज से आने वाले कार्यकर्ताओं के आने जाने हेतु भी वाहन व्यवस्था की गई थी। जिस प्रकार से विधानसभा के सभी मंडलों में जबरदस्त ऊर्जा देखने को मिला है ऐसे में आने वाले दिनों में कमल खिलना तय है।

कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मंचीय अतिथियों के अलावा, सुभाष जालान, पुर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर, पुर्व विधायक शमशेर सिंह, पुर्व विधायक जवाहार नायक, पुर्व विधायक सुश्री कामदा जोल्हे, जिला प्रभारी निर्मल सिन्हा, विधानसभा प्रभारी छत्तर सिंह नायक वहीं जिला पदाधिकारी, अजय गोपाल,रामकृष्ण नायक, शमशेर सिंह, केरा बाई मनहर, डॉ. जवाहार नायक, सुश्री कामदा जोल्हे, ज्योति पटेल, टीकाराम पटेल, पुनीत राम चौहान, दीनानाथ खुंटे, अमित तिवारी, कैलाश पण्डा
द्वारिका साहु, अमित अग्रवाल, निखिल बानी, मीराधरम जोल्हे, राम नारायण देवांगन, मनोहर सरजाल, चंचला महिलाने, प्रेमलता नेताम, कुलकित चंद्रा, हरिनाथ खुंटे, गजानंद गडातिया, दयाराम चौधरी, मोहन पटेल, वेदराम जांगडे, अरविंद हरिप्रिया, मयुरेश केशरवानी, खुबचंद मिरी, संतोष रात्रे, सतीश रात्रे, गुलशल सुमन मोर्चा अध्यक्ष युवा मोर्चा अजय जवाहार नायक, महिला मोर्चा नंदनी वर्मा, किसान मोर्चा रामचरण पटेल, पिछड़ा मोर्चा त्रिलोक चंद देवांगन, अजजा मोर्चा कमल सिदार, अजा मोर्चा राजेश बारले, अल्पसंख्यक मोर्चा जसविंदर छाबड़ा प्रकोष्ठ संयोजक, विधि प्रकोष्ठ भारत भुषण जोल्हे
एनजीओ जीतेन्द्र गुप्ता, व्यापार श्यामा केडिया, सांस्कृतिक मनोज लहरे, आटीआई मनोन मिश्रा, बुनकर गिरधारी देवांगन
नगरी निकाय स्वप्निल स्वर्णकार, वरिष्ठ भाजपा नेता, गुलाबचंद अग्रवाल, जगन्नाथ केशरवानी, भुवन मिश्रा, जुगलकिशोर केशरवानी, दुर्गा प्रताप ठाकुर, चक्रधर पटेल। मंडल अध्यक्ष, सारंगढ़ मनोज जायसवाल, लेन्ध्रा भुतनाथ पटेल
बरमकेला मनोहर पटेल, सालर रवीन्द्र पटेल, गुडेली भेडवन देवेन्द्र रात्रे, कोसीर भुषण चंद्रा, केडार चिंताराम साहु महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुपमा केशरवानी। मंडल महामंत्री यश कुमार यादव, राजेश जायसवाल, अशोक भोई, अरूण मालाकार, अरविंद पटेल, राज किशोर पटेल सतीश शर्मा, रामकुमार थुरिया, बृहस्पति यादव, रामेश्वर पुरी गोस्वामी, सुखराम अनंत, शिवम चंद्रा, रमेश तिवारी, रामचरण साहु। जिला मोर्चा महामंत्री राजा गुप्ता, धीरेन्द्र ठाकुर, अवधेश ठेठवार, साहेबराम साहु, सहोद्रा सिदार, नवीन वैष्णव। युवा मोर्चा अध्यक्ष, अक्षत स्वर्णकार, संजय चौधरी, जयकिशन पटेल, संजीव शर्मा, जीतु जोल्हे, उमेश विश्वकर्मा, दीपक साहु एवं उनकी सक्रिय टीम उपस्थित रही। इसके अलावा पार्षद नगर पालिका पंचायत
नगर पंचायत अध्यक्ष हेम सागर नायक, रामकुमार नायक, मोहन नायक, मंगलु सिदार, कमल चौहान, परमानंद सारथी
सत्येन्द्र बरगाह भी रहे। वहीं सक्रिय दावेदार अरविंद खटकर, जीवन रात्रे, देव कुमारी लहरे, शिवकुमारी सारधन चौहान
सेतबाई संतोष चौहान भी कार्यक्रम में रहे तथा अतिथियों का माल्यार्पण किया।

कार्यकर्ताओं पर खीज निकालते दिखे कांग्रेसी नेता

इस भव्य आंदोलन की जबरदस्त सफलता की जहां चहुं ओर चर्चा है तो वहीं आयोजन के दिन कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की खीज देखने को मिली। कार्यक्रम में आने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को बरगलाकर उल्टे पुल्टे सवाल कर के भोले भाले कार्यकर्ताओं को परेशान करने का प्रयास किया जा रहा था। देर रात तक सोशल मिडिया में भी भाजपा कार्यकर्ताओं और कांग्रेसियों के द्वारा इन विषयों पर अपनी अपनी बात रखी जा रही थी। इसके पहले कार्यक्रम के सुबह भी फलेक्स के विषय में किसी कांग्रेस नेता के इशारों पर जन सम्पर्क अधिकारी के द्वारा लगे हुए फलेक्सों को निकाला व फाड़ा जा रहा था जिसपर अधिकारी के साथ भाजपा नेताओं की जमकर बहस हुई और उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई। कांग्रेस नेताओं के फलेक्स टंगने पर जन संम्पर्क अधिकारी आंख बंद कर के बैठ जाते हैं और भाजपा के कार्यक्रम पर प्रशासनिक डंडा चलाए जाने का प्रयास किया जाता है। उक्त आरोप भाजपा नेताओं के द्वारा लगाए गए। भाजपा के कार्यक्रमों में कांग्रेस नेताओं का दखल यह पहली बार नही है इसके पहले कई बार ऐसी ऐसी घटनाएं हुई हैं जो आगामी चुनाव में परेशानी का सबब बन सकती है। सबसे पहले जब महिला कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक कार्यालय घेराव किया गया था तो कार्यालय के भीतर से भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को चुड़ियों से फेंककर मारा गया था, उसके अगली बार जब विधायक घेराव हुआ तो एक दलित भाजपा नेता को कांग्रेस नेताओं द्वारा घेरा बनाकर मारपीट की गई थी, वहीं कुछ दिन पहले ही भाजपा का पोसटर लगाने वाले वालेंटिरर्स को जबरन दबावपुवर्क थाना में बैठा दिया गया और थाने के भीतर मारपीट की गई उक्त सभी मामलों को भाजपा के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने अपन उद्बोधन के दौरान उठाया था।

छत्तीसगढ़ की जनता भूपेश सरकार से छुटकारा चाह रही- नारायण चंदेल

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने सारंगढ़ में आयोजित पत्रवार्ता में कहा कि पिछले पौने पांच साल से त्रासदी भोग रही छत्तीसगढ़ की जनता अब प्रदेश की भूपेश सरकार से छुटाकारा पाना चाह रही है। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के दौरान सभा में बारिश के बाद भी भारी भीड़ इसका जीवंत प्रमाण है। श्री चंदेल ने कहा कि प्रदेश में हर दिन नित नये किस्म के अपराध हो रहे हैं। नित नये किस्म के घोटाले हो रहे हैं। प्रदेश में करप्सन और कमीशन का खेल चल रहा है जिसमें कांग्रेस सरकार के विधायक भी शमिल हैं। झूठा घोषणा पत्र जारी कर छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने वाली कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जमीनी हकीकत खुलकर जनता के सामने आ गई है। झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं भूपेश बघेल और उनके मंत्री और विधायक। ये सरकार घोषणा वीर सरकार है, जहां भी जा रही है केवल घोषणा करती है। उन्होनें बताय कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ दो परिवर्तन यात्राएं प्रारंभ की है। 12 सितम्बर को दंतेवाड़ा से पहली परिवर्तन यात्रा प्रारंभ हुई है जो 45 विधान सभा कवर कर रही है। वहीं दूसरी परिवर्तन यात्रा स्व. दिलीप सिंह जूदेव की जन्मभमि, कर्मभूमि जशपुर से 15 सितंबर को माता खुडिया रानी के आशीर्वाद लेकर निकली है। यह 1300 किलोमीटर की यात्रा करीब 40 विधानसभा को कवर करेगी। इस तरह हमारी कुल 1300 किलोमीटर की परिवर्तन यात्रा छत्तीसगढ़ के 85 विधानसभाओं को कवर कर रही है। दोनों ही परिवर्तन यात्रा का संगम अब 30 सिंतबर को छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में होगा। इन दोनों ही यात्राओं के समापन अवसर पर बिलासपुर में एक बड़ी जनसभा होगी जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष तौर पर शमिल होंगे।
उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा का हमारा हेतु क्या है। भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा के माध्यम से पिछले पौन पांच साल से चल रही छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की कमियों, विसंगतियों और नाकामी और कांग्रेस और भूपेश बघेल के असली चहेरे को जनता के सामने बेनकाब करने निकाली गई है। भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने भूपेश सरकार पर आरोप लगया है कि प्रदेश की सड़कों की दयनीय हालत को सुधारने,पेच वर्क करने लोन लिया पर काम नहीं किया। भाजपा सरकार के समय बनीं सड़कों का समय समय पर उचित रखरखाव नहीं होने से सड़कें जर्जर हो गई है। श्री चंदेल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा में केंद्र सरकार के कई कंद्रीय मंत्री शामिल हो रहे है। शनिवार को केंद्रीय पेट्रोलियम, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली असम से शामिल हुए और रविवार की सभा में केंद्रीय स्वास्थय मंत्री मनसुख भाई मांडविया और जांजगीर और उरगा की सभा में केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री वर्मा और रायपुर के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह,केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री नित्यानंद राय उपस्थित रहेंगे।

सारंगढ़ में कार्यक्रम की हो रही जोरदार चर्चा

बडे कार्यक्रमों में छोटी मोटी गलतियां और थोडी अव्यवस्थाएं होती है किन्तु एक बात जो सबसे ज्यादा चर्चा के लिए चल रही है वो है कार्यक्रम के भीड़ को लेकर है। जिस प्रकार से सारंगढ़ विधानसभा के कोने कोने से कार्यकर्ताओं को हुजूम सारंगढ़ बस्ती में आ और समा गया था उसे देखकर अंचल वासी हतभ्रत थे। वहीं इस आयोजन से भाजपा जहां अपने कार्यकर्ताओं को रिर्चाज करने में सफल रही है तो वहीं कांग्रेस अभी भी 2018 वाले चुनाव परिणाम के आधार पर अपने आप जीता हुआ मान रहे हैं। परिवर्तन रैली में उमडी हुई भीड़ और कार्यकर्ताओं का उत्साह आने वाले विधानसभा चुनाव का रिजल्ट करने में महत्ती भुमिका निभाएगा। उक्त जानकारी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मयूरेश केशरवानी के द्वारा प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button