भारत जोड़ो पद यात्रा में चंद्र देव राय हुये शामिल
*”प्रखरआवाज@न्यूज”*
सारंगढ़ न्यूज/ आज 8 सितंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी के निर्देशानुसार एवं विधायक बिलाईगढ़ व संसदीय सचिव चंद्र देव राय एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेंद्र सिंह ठाकुर के आदेश अनुसार आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसीवा अध्यक्ष के नेतृत्व में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन कर साथ साथ भारत जोड़ो पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदस्यों द्वारा किया गया जिसमें संसदीय सचिव चंद्रदेव राय मुख्य रूप से शामिल हुए थे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदस्यों द्वारा पदयात्रा सुबह 9:00 बजे ग्राम पंचायत रायकोना से प्रारंभ हुई जो डूंडूम गढ़ , सुहागपुर ,शुक्लाभाटा धोबनी बैंगपाली होते हुए पीपर भोवना में समापन हुई जिसने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंकज चंद्र एवं जिला पंचायत सदस्य ईश्वर सिदर ,मुद्रिका राय, गोपाल साहू, जोन सेक्टर भूत के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता युवा कांग्रेस अध्यक्ष, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक विभाग सेवादल राजीव युवा सदस्य गोठान अध्यक्षता विकास समिति के अध्यक्ष साथ कांग्रेश प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं कांग्रेसी समर्थक सरपंच एवं पंचों उपस्थित रहे।