CHHATTISGARHNATIONALSARANGARH

महिलाओं को सक्षम बनाने भूपेश सरकार कर रही हरसंभव पहल : हारून खान

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज”

महिलाएं अब राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से जुड़कर स्वरोजगार की ओर अग्रसर होकर अपने सपने को साकार कर रही हैं। इसके अलावा महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए गौठान में वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने के साथ ही विभिन्न प्रकार की आर्थिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। गौठान और रीपा के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार मिल रहा है।

कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक के अध्यक्ष हारून खान ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला कोष के बजट में ऐतिहासिक वृद्धि की है। पहले महिला कोष को एक या दो करोड़ रुपए का वार्षिक आबंटन उपलब्ध होता था, मगर वर्ष 2023-24 में 25 करोड़ रुपए का वार्षिक बजट उपलब्ध कराया गया है। महिला कोष की ओर से संचालित सक्षम योजना में दो करोड़ 63 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया है, जो योजना शुरू होने के बाद किसी भी वित्तीय वर्ष में स्वीकृत किए गए ऋणों में सर्वाधिक है। उन्होंने महिलाओं से शासन की योजनाओं का लाभ उठाने का आव्हान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button