Uncategorized
मादा वत्स उन्नत मादा पालन पोषण योजना के 71 हितग्राहियों को वितरित किया गया पशु आहार

प्रत्येक हितग्राहियों को मिला 11 बोरा 23 किलो पशु आहार (दाना)
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 मार्च 2026/पशुधन विकास विभाग की मादा वत्स (उन्नत मादा) पालन पोषण योजना के तहत विकासखंड सारंगढ़ के 11 हितग्राहियों को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डे के द्वारा उप संचालक पशुधन डॉ महेंद्र पाण्डेय की अगुवाई में काफ ग्रोवर (दाना) राशन प्रदान किया गया एवं पूरे जिले में 71 हितग्राहियों को काफ ग्रोवर पशु आहार वितरण किया गया है, जिससे इस जिले के हितग्राहियों में अति उत्साह है एवं प्रत्येक हितग्राहियों को 11 बोरा 23 किलो दाना दिया गया। पशु विभाग के इस कार्य से आम जनता में उत्साह है। इसी तरह का कार्यक्रम बिलाईगढ़ ब्लॉक में कृषि स्थायी समिति सभापति सोनी टंडन एवं समिति के सदस्यों के द्वारा 5 ओबीसी और 5 अनुसूचित जाति हितग्राहियों को कैल्फ ग्रोवर फीड का वितरण किया गया।







