मेरे साथ जिलाधिकारीओ को बदनाम करने की साजिश – भरत जाटवर

मेरे साथ जिलाधिकारीओ को बदनाम करने की साजिश – भरत जाटवर
जिला प्रशासन खनिज विभाग ने निरंतर की मेरे ऊपर कार्यवाही
सारंगढ़ न्यूज़/ आकाश भारद्वाज फेसबुक आईडी में भरत जाटवर के द्वारा जिला कलेक्टर खनिज अधिकारी को गिफ्ट देने की खबर दिखाई पड़ी जो कि मुझे फसाने की और जिले के अधिकारियों को बदनाम करने की साजिश है। जिसका मैं पुरजोर विरोध करता हूं इसके पूर्व खनिज विभाग के द्वारा निरंतर दो बार मुझ पर कार्यवाही की गई है। जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा निरंतर जिले के सुधार व्यवस्था के लिए नित्य नए प्रयास किया जा रहे हैं जहां कुछ विरोधी तत्वों की स्वाभाविक है नाराजगी। शायद उनके मनसा अनुरूप कार्य न हो रहे हो जिसे लेकर कुछ शरारती तत्वों द्वारा अनर्गल विषयों को फेसबुक के माध्यम से प्रसारित किया गया और कुछ मिनटो में फिर उसे डिलीट भी कर दिया गया। जिससे साफ जाहिर होता है कि इस तरह की हरकत जानबूझकर एक साजिश के तहत जिला प्रशासन को बदनाम करने का प्रयास है। मैं आम जनता के साथ मीडिया से भी अपील करता हूं कि ऐसे मिथ्या ज्ञानी लोगों से बचे।




