छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का मनाया गया 150वी वर्षगांठ….

वंदे मातरम गीत राष्ट्रीय एकता अखंडता और भाईचारे का प्रतीक – डॉ संजय कन्नौजे कलेक्टर

स्वतंत्रता संग्राम के जय घोष में प्रेरणा का स्रोत बना राष्ट्रगीत वंदे मातरम – संजय पांडेय जिप अध्यक्ष

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ पंडित लोचन प्रसाद पाण्डेय शासकीय कॉलेज सारंगढ़ में राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का 150वी वर्षगांठ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। उक्त अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने भारतमाता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कीये। महाविद्यालय प्रशासन के शिक्षक गण, जनपद पंचायत के कर्मचारी एनएसएस एनसीसी के छात्र ने अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर अभिवादन किया।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि राष्ट्र गान सुनकर जैसे देशभक्ति की भावना का शरीर में संचार होता है। वैसे ही भावना वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत सुनने पर होती है। माँ भारती के सम्मान में उनके नाम दुर्गा, कमला, सरस्वती आदि रूप का उल्लेख इस गीत में वर्ष 1875 में किया गया था। कभी बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी ने संस्कृत और बांग्ला भाषण के मिश्रण में इस जीत की रचना की थी। यह गीत लोगों को देशभक्ति के एक सूत्र में बांधने के लिए पूरे देश में एक सशक्त माध्यम के रूप में काम किया। वन्दे मातरम के गीत और जज्बे से देश की आजादी मिली है उसी जज्बे से देश के विकास में अपनी जो भी कार्य है उस कार्य से देश कों उन्नति के शिखर पर ले जाएं, विकसित राष्ट्र का निर्माण करें।

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने कहा कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम आजादी के समय महज एक नारा नहीं था बल्कि इन शब्द मात्र से आजादी के लिए संघर्ष स्वमेव बयां होता है, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आहवान पर पूरे देश में वंदे मातरम राष्ट्रगीत की 150वीं जयंती मनाई जा रही है जो राष्ट्र प्रेम भाईचारा एकता और अखंडता के प्रतीक के स्वरूप आत्मीय संदेश है। यह एक जय घोष था जो एक स्वतंत्र ऊर्जा, आपसी भाईचारा, एकता का बोध कराती थी, स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम मुख्य प्रेरणा स्रोत बनी। आईए आज हम सब मिलकर बोले वंदे मातरम,,,,,

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आन्जनेय वार्ष्णेय, इंद्रजीत बर्मन सीईओ जिला पंचायत, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू यादव, सत्ताधारी दल के जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, भाजपा के पितृ पुरुष जगन्नाथ केशरवानी, कॉलेज आईक्यूएसी समिति सदस्य गोल्डी नायक जिलाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ, डिप्टी कलेक्टर द्वय उमेश साहू, शिक्षा शर्मा, वर्षा बंसल एसडीएम सारंगढ़, संस्था के प्राचार्य डॉ लोकेश्वर पटेल विनय तिवारी उसतराम पटेल राधेश्याम नायक सीईओ जनपद पंचायत सारंगढ़ मंचासीन रहे। मंच का सफल संचालन डॉक्टर बी आर तिवारी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button