CHHATTISGARHNATIONALSARANGARH

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव से प्रदेश होगा राममय- अनिका विनोद भारद्वाज

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज”

सारंगढ़ न्यूज/ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री, जिला पंचायत सभापति सहकारिता एवं उद्योग रायगढ़, अध्यक्ष रीपा जिला पंचायत रायगढ़, सदस्य जिला योजना समिति, सदस्य अनुसूचित जाति / जनजाति (अत्याचार निवारण), सतकर्तकता एवं मॉनिटरिंग समिति रायगढ़ श्रीमती अनिका विनोद भारद्वाज ने आज प्रेस के माध्यम से कहा कि राष्ट्रीय रामायण महोत्सव से रायगढ़ समेत पुरा प्रदेश होगा राममय। 1 जून से राष्ट्रीय स्तर का रामायण महोत्सव रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजन होगा। जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। देश-विदेश के कलाकारों के द्वारा तीन दिनों तक प्रतियोगिता आयोजित होगी। 3 जून को समापन समारोह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा किया जाएगा। जिला प्रशासन और केलो उद्दार समिति द्वारा महाआरती कराई जाएगी, जिसके लिए तैयारी जोरों पर है। हर साल केलो उद्धार समिति यहां मकर संक्राति पर केलो आरती करती है। इस बार भव्य रूप देने के लिए घाट के दोनों तरफ रंग-रोगन के साथ घाटों की सफाई की जा रही है। समलाई घाट में रंग-रंगोन के साथ वॉल पेंटिंग किया जा रहा है। इसके साथ ही सड़कों पर बने गड्ढों को भी भरा जा रहा है। दरअसल केलो मैया की आरती के लिए हर साल मकर संक्राति में लोग बड़ी संख्या शामिल होते हैं। मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ प्रवास के दौरान सीएम माननीय भूपेश बघेल जी ने केलो आरती करने की इच्छा जाहिर की, जिसके बाद जिला कलेक्टर ने केला उद्दार समिति को इसका जिम्मा दिया है। बहरहाल माननीय भुपेश बघेल जी के द्वारा इस विराट रामायण महोत्सव आयाजित करवाने से ना सिर्फ रायगढ़ बल्कि पुरा प्रदेश राममय हो जाएगा। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में 14 राज्यों की मंडलियां शिरकत करने आ रही हैं तो वहीं भारत के अलावा अन्य चार देशों से भी मंडलियां प्रस्तुतीकरण हेतु आएंगे। इनके अलावा भी विविध प्रकार के प्रस्तुतीकरण भी इस महोत्सव में आयोजित किये गए हैं उक्त बातें कांग्रेस की सक्रिय नेत्री और जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिका विनोद भारद्वाज द्वारा प्रेस के माध्यम से कही गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button