शांति समिति बैठक का उद्देश्य ही आप और हम सबकी बराबर जवाबदेही – डॉ संजय कन्नौजे कलेक्टर

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेव ने होली और रमजान पर्व की दी शुभकामनाएं
होली के दौरान पुलिस और स्वास्थ्य विभाग रहेंगे अलर्ट मोड़ में
घूमेगी पेट्रोलिंग गाड़ियां, हॉस्पिटल में रहेंगे डॉक्टर और उनकी टीम
सड़क रोककर जबरन चंदा वसूली जैसी गतिविधियां प्रतिबंधित
नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
डामरीकरण हुए पक्की सड़कों पर होलिका दहन प्रतिबंधित
परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बिना अनुमति के डीजे बजाने पर रोक
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ आगामी होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सदभाव वातावरण में मनाने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक आंजनेय जी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के सदस्य, पत्रकारगण उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अपर कलेक्टर स्क टंडन ने पूर्व बैठक की जानकारी देते हुए होली और रमजान के पावन पर्व के दरमियान सुरक्षा व्यवस्था सद्भावना और शांतिपूर्ण होली बनाने के विषयों पर प्रकाश डालें। जिला कलेक्टर ने आगंतुक जनों से अपने विचार साझा करने की बात कही जहां वरिष्ठ पत्रकार भरत अग्रवाल गोल्डी नायक समाजसेवी महेंद्र केजरीवाल दिनेश धनानिया शाहजहां खान संगीत सिंह ठाकुर राकेश पटेल आदि ने अपने विचार साझा किए।
बैठक में त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सभी का अभिवादन करते हुए कहा की शांति समिति का उद्देश्य ही यही होता है कि समिति में जो सदस्य होते हैं आगंतुक जनप्रतिनिधि पत्रकार सामाजिक संगठन और प्रभुत्वजन प्रशासन के साथ-साथ उनकी भी जवाबदेही तय होती है की पारंपरिक त्योहारों के बीच आपसी विवाद या किसी घटनाक्रम में बीच बचाव करें सही सलाह दें प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर सद्भावना का संदेश दें।
जिले के संवेदनशील कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे जी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि होली के दौरान कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में वाहन न चलाए तथा शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने त्योहार के दौरान अभद्र व्यवहार न करने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
होलिका दहन केवल निर्धारित समय पर करने के निर्देश दिए गए हैं। डामरीकरण (पक्की) सड़कों पर होलिका दहन करने पर प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि सड़कों को नुकसान न पहुंचे। होली के दौरान सरकारी संपत्तियों को सुरक्षित रखें तोड़फोड़ ना करें, इस वर्ष होलिका दहन 2 तारीख की रात्रि में किया जाएगा। परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बिना अनुमति के डीजे बजाने पर रोक लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है कि अस्पतालों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध रहे ताकि आपात कालीन स्थिति में तत्काल उपचार मिल सके। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर डायल कर सहायता लेने की अपील की गई है। नगर पालिका और विद्युत विभाग को विशेष रूप से अपने अधिकारी कर्मचारियों के साथ जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्यरत रहने का निर्देश दिया गया।
जिला कलेक्टर ने कहा कि सारंगढ़ को एक नया स्वरूप प्रदान करने की दिशा में प्रशासन अपना सत प्रतिशत दे रहा है लेकिन कहीं ना कहीं हम सारंगढ़ वीडियो के भी जवाबदारी बनती है उन चीजों को हम सुरक्षित रखें और उन्हें व्यवहार में लाएं बस स्टैंड हृदय स्थल की बात हो या फिर शहर को स्वच्छ रखने की दिशा में हमें खुद आगे जाकर पहला करना होगा हमें हमारी कर्मियों को दूर करना होगा हर चीजों को हर समय प्रशासन ही व्यवस्थित नहीं कर सकता इसमें आप सभी का सहयोग भी जरूरी है।
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि शांति समिति की बैठक का उद्देश्य समाज और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि जिले में त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें। उन्होंने जिलेवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ पर्व मनाएं।
बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सड़क रोककर जबरन चंदा वसूली जैसी गतिविधियां प्रतिबंधित है, ऐसा न हों। आमजन एवं महिलाओं को आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। साथ ही किसी को जबरदस्ती गुलाल न लगाने और शासकीय संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि होली और रमजान दोनों महत्वपूर्ण पर्व हैं, जिन्हें आपसी सद्भाव और शांति के साथ मनाना आवश्यक है आप सभी को उक्त दोनों पर्व की बहुत – बहुत शुभकामनाएं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पेट्रोलिंग वाहनों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। त्योहारों में सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं और सारंगढ़ हमेशा से शांतिप्रिय जग रहा है इस वर्ष भी हम आप सभी से पूर्व की तरह अपेक्षा रखते हैं।
उक्त बैठक में वरिष्ठ पत्रकार अब्बास अली सैफी प्रदेश उपाध्यक्ष श्रमजीव पत्रकार भारत अग्रवाल वरिष्ठ पत्रकार गोल्डी नायक जिला अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ, दीपक थवाईत प्रेस क्लब अध्यक्ष, गोपेश रंजन द्विवेदी ब्लॉक अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ, कैजार अली, राजा खान, देव जाटवर पत्रकार सुरक्षा समिति, संतोष चौहान, मिलन दास महंत, गोविंद बरेठा, गौतम, सिद्धू खूंटे, समाजसेवी महेंद्र केजरीवाल चेंबर प्रदेश उपाध्यक्ष, संगीत सिंह ठाकुर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स अध्यक्ष सारंगढ़, रामनाथ सिदार अध्यक्ष शहर कांग्रेस, राकेश पटेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, सरताज बेग छोटू अध्यक्ष (सदर) मुस्लिम जमात, शाहजहां खान जिलाध्यक्ष अल्प संख्यक विभाग, शेख कासिम, फिरोज खान, संतोष अग्रवाल, दिनेश धनानिया, घनश्याम बंसल, चौहान जी, जिला प्रशासन के अधिकारी एस के टंडन अपर कलेक्टर, इंद्रजीत बर्मन सीईओ जिला पंचायत, निमिषा पांडेय एएसपी, वर्षा बंसल एसडीएम सारंगढ़, प्रफुल्ल रजक एसडीएम बिलाईगढ़, संतोषी ग्रेसी डीएसपी, स्नेहील साहू एस डी ओ पी, आर आई जितेंद्र चंद्रा, कामिल हक थाना प्रभारी, डॉ निराला सीएमएचओ, साय आबकारी अधिकारी, महानंदा जी विद्युत विभाग ई, उत्तम सिंह नगर पालिका, सभी तहसीलदार गण, जनसंपर्क विभाग व विभिन्न विभाग के प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।




