CHHATTISGARHNATIONALSARANGARH

शानदार हुआ जिला में किसान आक्रोश रैलीकिसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जमकर गरजे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज”

सारंगढ़ न्युज/ दिनांक 10 अगस्त को रानी लक्ष्मी बाई परिसर में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला भाजपा द्वारा हजारों किसानों के साथ कलेक्ट्रेड घेराव एवं किसान आक्रोश रैली का शंखनाद किया गया जहां पर जिले के सभी 11 मंडलों से आए हुए पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मयूरेश केशरवानी से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य तौर पर किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पवन साहु जी की गरिमामयी उपस्थ्तिि भी रही। आज के आयोजन में जहां पर पुरे जिले से भारी मात्रा में किसानों की उपस्थिति रही तो वहीं पर दर्जनों ट्रेक्टर भी रैली में रहे। जिन्हे बाद में कलेक्ट्रेड परिसर तक ले जाया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, जिला प्रभारी निर्मल सिन्हा, पुर्व विधायक द्वय श्रीमती केराबाई मनहर एवं सुश्री कामदा जोल्हे, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहु, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलकित चन्द्रा के द्वारा उद्बोधन दिया गया वहीं मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री रामकृष्ण नायक के द्वारा किया गया।

सुभाष जालान के नेतृत्व के हुआ कार्यक्रम

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामचरण पटेल व मुख्य तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान के नेतृत्व के किसान आक्रोश रैली एवं कलेक्ट्रेड घेराव संपन्न हुआ। सुभाष जालान ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस को जमकर घेरा तथा किसानों को दिये जा रहे अमानक खाद के बारे में सारंगढ़-बिलाईगढ़ समेत प्रदेश की भुपेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। सुभाष जालान ने अपनी पुर्ण निगरानी में रैली को आयोजित किया जिसमें सभी जिला पदाधिकारियों ने सहयोग प्रदान किया। इस उग्र आंदोलन के बाद से शासन प्रशासन की भी नींद उडी हुई है।

किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पवन साहु ने कांग्रेस को घेरा

किसान आक्रोश रैली में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पवन साहु ने प्रदेश की भुपेश सरकार को आडे हांथो लेते हुए इस सरकार को किसान विरोधी सरकार करार दिया। वहीं केन्द्र सरकार के द्वारा किसानों के लिए किये जा रहे जनकल्याण कारी कार्यो पर भी प्रकाश डाला। किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश में किसानों को दी जा रही अमानक खाद पर कांग्रेस को जमकर घेरा। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि 36 प्रकार के वायदों के साथ और गंगाजल को हांथ में लेकर यह सरकार सत्ता में आयी है लेकिन एक भी वायदे पुरे नही हुए। वर्मी कम्पोस्ट जबरन किसानों को दिया जा रहा है। किसान इस सरकार में हलाकान और परेशान है। इसके साथ ही साथ और भी दर्जनों विषयों पर किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार पर तथ्यात्मक आरोप लगाए।

कलेक्टर परिसर में घुसा किसानों का दर्जनों ट्रैक्टर,

कलेक्ट्रेट परिसर में जम कर हुआ बवाल प्रदर्शनकारियों ने को समझने में पुलिस प्रशासन के छूटे पसीने हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहे जमकर हुआ खिचतान भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश स्तरीय आंदोलन कर कलेक्ट्रेट परिसर को घेरा विदित हो की प्रदेश स्तरीय आवाहन पर भाजपा के किसान मोर्चा के नेतृत्व में जिला स्तरीय आंदोलन किया उसी कड़ी में सारंगढ़ बिलाईगढ़ मे भारतीय जानता पार्टी के किसान मोर्चा के नेतृत्व में कलेक्टर परिसर का घेराव कर ज्ञापन सौंपा विदित हो की जब से कांग्रेस की सरकार आयी है किसानों के साथ अन्याय बढ़ चुका है जबरदस्ती खाद के नाम पर मिट्टी रेती थमाया जा रहा है कई मुद्दो को लेकर पूरे प्रदेश स्तरीय किसान मोर्चा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और किसानो ने रानी लक्ष्मी बाई कॉम्पलेक्स मे एकत्रीकरण होकर पदाधिकारियों ने संबोधित किया किसानों ने अनोखा प्रदर्शन किया दर्जनों ट्रेक्टर पर सवार होकर सारंगढ़ नगर का भ्रमण कर नारे बाजी करते कलेक्टर परिसर पहुंचे जहां पुलिस प्रशासन ने बेरीकेट लगा कर परिसर पहुंचने से पहले ही बेरीकेट लगा रखा था लेकिन प्रदर्शन इतना जोशीला और जुनूनी था कि प्रदर्शनकारियों ने बेरीकेट तोड़ते हुए अन्दर घुस गए इतना ही नहीं प्रदर्शन करते हुए सीधे कलेक्ट्रेट की मुख्य गेट तक पहुंच गई । पुलिस प्रशासन प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए अथक प्रयास करते रहे लेकिन आंदोलन इतना तेज था कि ट्रेक्टर तक को सीधे कलेक्ट्रेट की गेट तक ले गए जहा हजारों कार्यकर्ता ने जमकर किसान के साथ हो रहे छलावा को लेकर नारे बाज़ी किया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने के नाम पर वहीं उसी बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जम कर खींच तान हुआ वहीं कार्यकर्ता के साथ पुलिस प्रशासन के कमर्चारियों के बीच प्रदर्शन करते खिचतान हो गया जिसकी वजह से भाजपा के कार्यकर्ता और किसान आक्रोशित हो गए लगभग आधे घण्टे तक बहस चला और पुलिस प्रशासन शान्ति व्यवस्था बनाते हुए प्रदर्शनकारियों को शान्त कराने मे सफल हुए उसके बाद घंटो गेट पर ही नारे बाजी चलता रहा प्रदर्शनकारियों ने सीधे कलेक्टर को ही ज्ञापन देने के लिए अडे वहीं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष साहू ने जमकर नारे बाजे करते हुए गेट पर ही किसानों के साथ हो रहे अन्याय छल को बताया किसान को आज जबरदस्ती घटिया रेती मिट्टी मिला हुआ खाद दिया जा रहा है,किसानों को केंद्र की सरकार किसान सम्मान निधि देती है उससे भी हजारों लोगों को वंचित किया जा रहा है । अंतिम मे प्रदर्शनकारियों ने अपर कलेक्टर और एसडीएम मैडम को ज्ञापन सौंपा और कहा कि आप इसे मुख्यमत्री तक लेटर और ये घटिया खाद देने की बात कहते हुए प्रदर्शन को समाप्त किया।

सारंगढ़ मंडल अध्यक्ष ने ज्ञापित किया आभार

कार्यक्रम की सफलता पर सारंगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने पुरे जिले से आए हुए सभी कार्यकर्तागण, किसानगण एवं पदाधिकारियों को प्रेस के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला स्तर के सभी आयोजन अधिकांश तौर पर जिला मुख्यालय में किये जाने हैं ऐसे में नगर मंडल की भुमिका महत्ती हो जाती है। मनोज जायसवाल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समस्त 11 मण्डल के अध्यक्षों समेत पदाधिकारियों को भी सहयोग हेतु साधुवाद प्रेषित किया है। इनके अलावा नगर किसान मोर्चा की टीम समेत महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की भी बड़ी भुमिका रही जिससे कार्यक्रम ने भव्य रूप लिया। आज के आयोजन के बाद जहां कांग्रेस की नींद उडी हुई है तो वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश – ऊर्जा का संचार देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button