CHHATTISGARHSARANGARH

संसदीय सचिव चंद्र देव राय हुए राहुल गांधी जी के भारत जोड़ा पदयात्रा में शामिल

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज़”

राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के साथ चाय पीने का मिला अवसर, कहा पदयात्रा से हुआ असीम ऊर्जा का संचार

सारंगढ़ न्यूज़/ नफरत की दीवारों को ढहा कर पूरे भारत वासियों को एका के सूत्र में बांधने और एकजुट करने के उद्देश्य से एक तपस्वी की तरह निरंतर पदयात्रा कर रहे राहुल गांधी जी पदयात्रा कर लोगों को आपस में जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। जिनके पदयात्रा में आम और खास लोग भी निरंतर शामिल हो रहे हैं वहीं छत्तीसगढ़ से संसदीय सचिव चंद्र देव राय विधायक बिलाईगढ़ अपनी टीम के साथ इंदौर पदयात्रा में पहुंचे, आज भारत जोड़ो पद यात्रा में मान. राहुल गाँधी जी व मान. प्रियंका गाँधी जी के साथ चाय पीने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ।

नफरत की दीवार को तोड़कर पूरे भारतवासियों को जोडऩे, आपसी प्रेम भाईचारे का संदेश देने के लिए कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो पद यात्रा कर रहे हैं। एक तपस्वी की तरह वे इस यात्रा में तपस्या के रूप में जी रहे हैं। चंद्र देव राय जी ने कहा कि यह मेरे लिए स्मरणीय पल है और आज ऐसे द़ृढ़ संकल्पित भारत के आम लोगों की आवाज राहुल गांधी जी के साथ पैदल चलकर अपने अंदर असीम ऊर्जा महसूस कर पा रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button