समाज कल्याण विभाग की पहल से 10 बुजुर्गों की आंखों की रोशनी लौटी

एम्स में हुई सफल सर्जरी
सारंगढ़ न्यूज़/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ द्वारा जिला स्तर पर मोतियाबिंद से प्रभावित बुजुर्गों को चिन्हित करते हुए सर्जरी के लिए आवश्यक शारीरिक परीक्षण,शुगर, बीपी की जांच तथा दस्तावेजी औपचारिकता पूरी करने के बाद बुजुर्गों की काउंसलिंग करवाई।
स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से चिन्हित बुजुर्गों को समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ द्वारा विशेष बस परिवहन की व्यवस्था करके अभा आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स रायपुर ले जाया गया। जहां एम्स के चिकित्सकों द्वारा आधुनिक उपचार पद्धति से 10 बुजुर्गों की मोतियाबिंद कैटरेक्ट की सफल सर्जरी की गई । सर्जरी के बाद सभी बुजुर्गों को दवा आदि दी जाकर नियमित फॉलो अप भी किया जा रहा । विभाग द्वारा चिन्हित बुजुर्गों के उपचार, परिवहन, उनके सहयोगियों के लिए भोजन और ठहरने की संतोषप्रद व्यवस्था की । बुजुर्गों के सम्मान जनक जीवन स्तर की प्राप्ति के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अटल वयों अभ्युदय योजना वरदान साबित हो रही है । जिले वासियों ने समाज कल्याण विभाग की इस योजना की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।




