छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़
सरसींवा क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन करने वाले 3 ट्रेक्टर जप्त

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 28 फ़रवरी 2026/ खनिज अमला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा तहसील सरसींवा क्षेत्र में शनिवार को गौण खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 02 वाहन (ट्रेक्टर) क्रमांक CG11 AW 8523, CG 22 AD 1523 एवं 01 (ट्रेक्टर) आयशर SOLD पर कार्यवाही करते हुए थाना सरसींवा़ के सुरक्षार्थ में दिया गया। यह कार्यवाही छ्त्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही आगे भी वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशानुसार की जाएगी।




