छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ जिला अस्पताल में ‘जहर’ परोस रहा प्रशासन! वाटर कूलर में मिली मरी हुई छिपकली

सारंगढ़।क्या आप जानते हैं कि जिस अस्पताल में आप इलाज कराने जाते हैं, वहीं से आपको नई बीमारियां मिल सकती हैं? छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खोलकर रख दी है। जहाँ शहर पहले से ही पीलिया की चपेट में है, वहीं जिला अस्पताल के वाटर कूलर में मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया है।”


सारंगढ़ शहर इन दिनों दूषित पानी और पीलिया के बढ़ते प्रकोप से जूझ रहा है। लेकिन प्रशासन की लापरवाही का आलम यह है कि खुद जिला चिकित्सालय भी सुरक्षित नहीं रहा। आज NSUI के जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा जब अस्पताल परिसर में पानी पीने पहुंचे, तो वाटर कूलर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। वाटर कूलर के भीतर एक मरी हुई छिपकली तैर रही थी।

स्वच्छ जल” के बिना “स्वच्छ कल” की कल्पना बेमानी है। एक तरफ सरकार स्वच्छता अभियान के नारे लगाती है, तो दूसरी तरफ जिला अस्पताल जैसी संवेदनशील जगहों पर ऐसी जानलेवा लापरवाही देखने को मिल रही है। अब देखना यह होगा कि इस घटना के बाद प्रशासन जागता है या शहर को इसी तरह दूषित पानी के भरोसे छोड़ दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button