छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ थाना में संपन्न हुई शांति समिति की बैठक,एसडीएम एसडीओपी तहसीलदार एवं थाना प्रभारी ने ली बैठक

सारंगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ सिटी कोतवाली में सारंगढ़ एसडीएम वर्षा बंसल, स्नेहिल साहू एसडीओपी, तहसीलदार राकेश वर्मा और थाना प्रभारी कामिल हक ने शांति समिति की बैठक ली। थाना प्रभारी कामिल हक में आगंतुक अधिकारियों एवं गणमानी जनों का अभिवादन करते हुए बैठक प्रारंभ की। उक्त बैठक में होली के त्यौहार और रमजान को लेकर कई विशेष बिंदुओं पर गणमान्य जन से चर्चा की। होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील करते हुए शहर के प्रमुख स्थानों में होलिका दहन होली में चौक चौराहे में स्वस्थ माहौल में होली मनाने की अपील की। गणमान्य जनो ने कुछ अहम स्थान पर पुलिस प्रशासन की तैनाती व अन्य विषयों पर जानकारी दी वहीं रमजान के को लेकर मुस्लिम जमात ने भी विशेष जानकारियां दी।
एसडीओपी स्नेहिल साहू ने आगंतुक जनों से अपील भी कि उक्त त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और प्रशासन की मदद के लिए आप सभी जनप्रतिनिधि मीडिया समाजसेवी व्यापारी तमाम जन सहयोग प्रदान करें।

उक्त अवसर पर अमित रिंकू तिवारी, रामनाथ सिदार, सत्येंद्र सिंह बरगाह, गोल्डी नायक, महेंद्र केजरीवाल, संगीत सिंह ठाकुर, दीपक केजरीवाल, शेख कासिम, इकबाल खान, सरताज बेग छोटू, निखिल केसरवानी, रवि तिवारी, घनश्याम बंसल, लियाकत खान, मिलन दास महंत, गोविंद बरेठा, फिरोज खान, शाहजहां बेग, हितेश अजगल्ले, ईशान शर्मा, तौफीक रजा, चांद खान, विजय आदि गणमान्य जन विशेष रूप से शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button