छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के दिशा समिति की बैठक में शामिल हुए सांसद राधेश्याम राठिया और कमलेश जांगड़े

सभी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, बुनियादी जरूरतों स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क को पूर्ण करने पर जोर

विधायक उत्तरी जांगड़े और कविता लहरे ने क्षेत्र में शेष हितग्राहियों को योजनाओ का लाभ देने विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 फरवरी 2026/ जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक सारंगढ़ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित गई, जिसमें जिले में संचालित सभी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क आदि का रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने सारंगढ़ अनुविभाग के लिए और जांजगीर चांपा सांसद कमलेश जांगड़े ने बिलाईगढ़ अनुविभाग के लिए समीक्षा किया।

बैठक में सभी विभागों की सभी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, बुनियादी जरूरतों स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क को पूर्ण करने पर जोर दिया गया। योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में विशेष रूप से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की योजनाओं की स्थिति पर चर्चा की गई। किसानों को शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे जमीनी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें।

सांसद राधेश्याम राठिया ने स्वास्थ्य विभाग को जिले में फाईलेरिया बीमारी को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता, समय पर जांच और उपचार के माध्यम से इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। सांसद कमलेश जांगड़े ने भी स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कविता लहरे,बिलाईगढ़ विधायक और उत्तरी जांगड़े सारंगढ़ विधायक ने क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अगुवाई में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का संकल्प लिया गया।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, उपाध्यक्ष अजय नायक, सारंगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष ममता ठाकुर सहित जिले के अन्य जनपद पंचायत और नगर पंचायत के अध्यक्ष उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button