CHHATTISGARHNATIONALSARANGARH

सारंगढ़ भाजपा के नेताओं ने कहा, लोकसभा में मिलेगी बडी बढ़त

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज”

सारंगढ न्युज/ लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर भाजपा की केन्द्रीय समिति ने प्रदेश के सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश की सभी 11 सीटों मे मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय की पुरानी सीट सबसे ज्यादा महत्त्वपुर्ण है क्योंकि इस लोकसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दोनो के ही क्षेत्र का समोवश है। पार्टी द्वारा नए चेहरे को टिकट दिया गया है जिसके बाद लोकसभा स्तर में सभी भाजपा नेता अपना अपना दावा कर रहे हैं। इसी क्रम में रायगढ़ लोकसभा के अंर्तगत आने वाले विधानसभा क्षेत्र सारंगढ़ से जन प्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने भी अपनी राय रखी है उन्होने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में सारंगढ़ विधानसभा से प्रचण्ड बढ़त के रूप में जनता का आर्शीवाद मिलेगा और लोकसभा में बडी जीत दर्ज की जाएगी।

सारंगढ़ विधानसभा से मिलेगी बडी बढ़त- अरविंद हरिप्रिय
वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया ने केन्द्रीय चुनाव समिमि के द्वारा घोषित किये गए नामों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश के 11 की 11 सीटें भाजपा जीतेगी और 11 कमल नरेन्द्र मोदी जी को प्रदेश की माननीय विष्णुदेव जी की सरकार सौंपेगी। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र को भाजपा प्रचण्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। देश की जनहितैषी भाजपा सरकार के द्वारा जिस प्रकार प्रदेश में इन तीन महीनों में ही बडे बडे कार्य व योजनाएं प्रारंभ किये गए हैं उन सभी का लाभ चुनाव में देखने को मिलेगा और 2024 में पुनः भाजपा की सरकार केन्द्र में बनेगी। राधेश्याम राठिया जी को रायगढ़ लोकसभा संसदीय क्षेत्र से टिकट मिलने की बधाई वहीं साथ ही साथ जीत की भी अग्रिम बधाई। इसके अलावा अरविंद हरिप्रिया ने कहा की जल्द ही लोकसभा के अधिकृत प्रत्याशी राधेश्याम राठिया सारंगढ़ की जनता से आर्शीवाद लेने सारंगढ़ आएंगे।

सारंगढ़ को करेंगे भगवामय- सत्येन्द्र बरगाह
भाजपा के कर्मठ नेता, वार्ड क्रमांक 13 से लगातार चार बार के पार्षद और पुर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष सत्येन्द्र बरगाह ने कहा के पार्टी ने एक आम कार्यकर्ता को टिकट देकर कार्यकर्ताओं का भरोसा जीत लिया है। राधेश्याम राठिया जी के चुनाव में सारंगढ़ भाजपा तन मन धन से कार्य करेगी और लोकसभा स्तर में जीत करने हेतु पुर्ण सहयोग प्रदान करेगी। केन्द्र की मोदी सरकार के अगुवाई व उनके योजनाओं का प्रत्येक गली गांव शहर में जोरदार स्वागत हो रहा है। खासकर महातारी वंदन योजना एक मास्टर स्ट्रोक है। कांग्रेस के नेताओं में लोकसभा चुनाव को लेकर निराशा छायी हुई है और कांग्रेस के बडे नेता भी लोकसभा का चुनाव लडने की हिम्मत भी नही जुटा पा रहे हैं। प्रदेश में सभी 11 सीटों पर भाजपा का परचम कार्यकर्ता लहराएंगे। उक्त बातें प्रेस के माध्यम से वरिष्ठ पार्षद सत्येन्द्र बरगाह के द्वारा कही गई।

सारंगढ़ विधानसभा में लेंगे बडी बढ़त- अमित तिवारी
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और वार्ड क्रमांक 09 से लगातार 3 बार के नगर पालिका पार्षद अमित तिवारी ने कहा कि पार्टी ने बेहद ही सरल और सौम्य व्यक्ति को टिकट देकर कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार कर दिया है। प्रदेश के सभी 11 सीटों पर भाजपा इस चुनाव में जीत दर्ज करने जा रही है। सारंगढ़ विधानसभा में भी पार्टी विधानसभा चुनाव के हार को भुलते हुए जोरदार प्रदर्शन करेगी और लोकसभा में बडी बढ़त दिलाएगी। भाजपा संगठन के द्वारा लगातार जन हित के कार्यक्रम किये जा रहे हैं लाभार्थी सम्मेलन हो या फिर विकसित भारत योजना के आयोजन हों सभी में जनता का जोरदार आर्शीवाद मिल रहा है। आने वाले दिनों में जनता के दमदार आर्शीवाद से सारंगढ़ में जबरदस्त बढ़त मिलेगी। मुल रूप से घरघोड़ा के रहने वाले राधेश्याम राठिया वर्तमान में रायगढ़ जिला में किसान मोर्चा में जिला महामंत्री के दायित्व पर हैं और पार्टी की सेवा कर रहे हैं। इसके पहले लगातार चार बार जिला अथवा जनपद में जनप्रतिनिधि के दायित्व पर सेवा दे चुके हैं। कुल मिलाकर रायगढ़ लोकसभा चुनाव भाजपा भारी मतों से जीतेगी।

भाजपा को मिलेगी अपराजेय बढ़त- मयूरेश केशरवानी
भारतीय जनता पार्टी से जिला मिडिया प्रभारी और वार्ड क्रमांक 04 से पार्षद मयूरेश केशरवानी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी बडी जीत दर्ज करेगी। केन्द्र की मोदी सरकार के योजनाओं और कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से भाजपा को बडी जीत मिलने जा रही है। सारंगढ़ विधानसभा चुनाव में मिले अनुभवों के आधार पर पार्टी अपनी कार्य योजना बनाते जा रही है। संगठन द्वारा इन दिनों प्रत्येक गली गांव और शहर में कार्यक्रम किये जा रहे हैं जिनका फायदा चुनाव में मिलने वाला है। पुरे देश में भाजपा की सरकार एक बार फिर से बनने जा रही है तो वहीं प्रदेश में भी सभी 11 सीटें भाजपा की झोली में जाएगी। रायगढ़ लोकसभा संसदीय कई क्षेत्र कई मायनों में बेहद महत्तवपुर्ण है। एक तो यह वर्तमान मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी का गृह क्षेत्र है तो वहीं वर्तमान में प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी जी का भी गृह क्षेत्र है ऐसे में यहां पर जीत का अंतर पुरे प्रदेश के सभी सीटों से ज्यादा होगा। पुर्व में विष्णुदेव साय जी भी कई बार यहां से सांसद रह चुके हैं ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर प्रचण्ड मतों से जीत दर्ज करने में कोई कसर नही छोडेंगे। उक्त बातें प्रेस के माध्यम से मयूरेश केशरवानी के द्वारा कही गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button