छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़
सारंगढ़ में पीलिया और टाइफाइड का बढ़ता प्रकोप,बच्चों से जवानों तक दिन प्रतिदिन बढ़ रहे केस

सारंगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में इन दोनों पीलिया और टाइफाइड की बीमारी बढ़ती जा रही है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े बूढ़े तक उक्त बीमारी से ग्रसित है। स्वास्थ्य विभाग में भी इस बीमारी की ज्यादा केस पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उक्त बीमारी ज्यादातर खानपान, पानी और मौसम परिवर्तन को लेकर ज्यादा देखी जाती है। मगर विश्व सूत्रों की माने तो इन दिनों नगर पालिका क्षेत्र में पीएचई विभाग के पाइप लाइन खुदाई से जगह-जगह नल कनेक्शन के पाइप लाइन फटे हुए हैं इसके बाद हो सकता है गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा हो जिसकी आशंका जताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग उक्त बीमारियों को लेकर सजग और लोगों को जागरुक कर रहा है।




