CHHATTISGARH

बलरामपुर में 66941.60 क्विंटल धान की खरीदी,

49 धान उर्पाजन केंद्र, मदद के लिए टोल फ्री नंबर, CCTV से निगरानी

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। किसानों से धान की खरीदी करने के लिए 49 सहकारी समितियों के अंतर्गत 49 धान उर्पाजन बनाए गए हैं। चालू सीजन में धान बेचने के लिए 50660 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है।

जानकारी के मुताबिक जिले में 03 दिसंबर तक 45 समितियों में कुल 66941.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी

शासन के निर्देश पर किसानों से समर्थन मूल्य पर 3100 रुपए प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जा रही है।

किसानों के लिए टोल फ्री नंबर जारी

जिले में धान खरीदी विपणन वर्ष 2024-25 के लिए टोल फ्री नंबर 18002333663 जारी किया गया है। जिसमें धान खरीदी से संबंधित जानकारी, सूचना या समस्या के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। यदि किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या हो, तो वो टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर इसकी सूचना भी दे सकते हैं।

50660 किसानों ने कराया पंजीयन

जिले में किसान पंजीयन की निर्धारित सीमा तक 50660 किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें 3980 हजार नए किसान शामिल हैं। जिले में स्थापित 49 धान खरीदी केन्द्रों के जरिए निर्धारित अवधि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक वे अपना धान बेच पाएंगे। शनिवार, रविवार और सार्वजनिक अवकाश पर धान खरीदी नहीं होगी।

धान खरीदी केन्द्रों में सीसीटीवी लगाया गया

इसके साथ ही धान खरीदी केन्द्रों सहित संग्रहण केन्द्रों और राइस मिलों में पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। धान खरीदी के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा बांट का तौल में इस्तेमाल होगा। धान बेचने वाले पंजीकृत किसानों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button