Uncategorized

9 शिक्षकों को नोटिस,,, एक्शन मोड पर कलेक्टरl

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर डाक्टर संजय कन्नौजे ने 16 तारिक को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलटिकरी का निरीक्षण किया था जिसमे शिक्षको की कई तरह की लापरवाही और उदासीनता देखने को मिली जिसकी वजह से कलेक्टर ने काफी नारजगी जाहिर की और लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ एक्शन मोड़ पर भी नजर आ रहे आपको बता दे लगभग 10 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने से शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही देखने को मिला जिसमे बिना अनुमति अवकाश लिए स्कूल से नदारत रहे 2 शिक्षक साथ ही 7 ऐसे शिक्षक जिन्होंने बच्चों की पढ़ाई और गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा बच्चों की उपस्थिति परीक्षा कार्य जैसे कई तरह की कमिया पाई गई जिसको लेकर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को कार्यवाही करने का निर्देश दिया जिसमे जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है।

बताया जा रहा है कि संबंधित शिक्षकों से निर्धारित समयावधि के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। यदि संतोष जनक जवाब प्राप्त नहीं होता है तो विभागीय नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि विद्यालयों में शिक्षा गुणवत्ता और अनुशासन से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर निरीक्षण एवं समीक्षा की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद विद्यालय में प्रशासनिक सख्ती बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, शिक्षकों द्वारा नोटिस का जवाब तैयार किया जा रहा है। मामले को लेकर शिक्षा जगत में चर्चा का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button